Sambhajinagar: पतंगबाजी से पहले चेतावनी, नागरिकों को बताए जा रहे नायलॉन मांजा के दुष्परिणाम
Nylon Manja News: संभाजीनगर में नायलॉन मांजा से हादसे बढ़ रहे हैं। दोपहिया चालकों के गले कटने तक की घटनाओं के बीच मनपा, स्मार्ट सिटी व पुलिस ने मिलकर मकर संक्रांति से पहले जागरूकता मुहिम शुरू की है।
- Written By: अंकिता पटेल
नायलॉन मांजा (फाइल फोटो)
Sambhajinagar Makar Sankranti Safety : छत्रपति संभाजीनगर शहर में पतंगबाजी के दौरान उपयोग होने वाले घातक नायलॉन मांजा से दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस खतरनाक मांजा से कई निर्दोष नागरिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि दोपहिया चालकों के गले कटने और गंभीर चोटें आने की घटनाएं भी आए दिन सामने आ रही है।
इन घटनाओं को रोकने के लिए मनपा, स्मार्ट सिटी प्रशासन और शहर पुलिस ने संयुक्त रूप से सख्त मोर्चा खोल दिया है। मनपा आयुक्त तथा प्रशासक जी. श्रीकांत के नेतृत्व में नायलॉन मांजा के दुष्परिणाम सीधे नागरिकों तक पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर एक अनोखी जागरूकता मुहिम शुरू की गई है। अगले माह मकर संक्रांति का पर्व है। इस पर्व से पूर्व शहर में पतंगबाजी बडे पैमाने पर शुरु हो चुकी है।
चौराहों पर लगे स्पीकरों से चेतावनी संदेश
इस अभियान में तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगे 450 स्मार्ट सिटी सार्वजनिक स्पीकरों के माध्यम से नायलॉन मांजे के खतरे और कानूनी कार्रवाई से जुड़े संदेश निरंतर प्रसारित किए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
फाइनली RSS की नींद खुली… राम मंदिर चंदा चोरी पर RSS के बयान पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा तंज
Green Ganeshotsav: पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों के लिए MBMC ने की नई पहल, इन विक्रेताओं को मिलेगी मुफ्त मंडप
तुमसर में बारिश के बीच मासूम छात्र से कराया मतदाता जागरूकता प्रचार, जांच के आदेश
Bhandara News: वैनगंगा नदी में तेज बहाव से ट्रैक्टर डूबा, ग्रामीणों ने चालक की बचाई जान
इससे नागरिकों को सीधे और समय पर चेतावनी मिल रही है। बुधवार से यह मुहिम शुरु की गई है। सिर्फ स्मार्ट स्पीकर ही नहीं, बल्कि मनपा की सभी 300 घंटा गाड़ियों (कचरा संकलन वाहन) से भी नायलॉन मांजा विरोधी संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।
मनपा उपायुक्त एवं घनचकरा विभाग प्रमुख नंदकिशोर भोंबे के मार्गदर्शन में चल रही यह मुहिम स्वच्छता अभियान के साथ-साथ नागरिक सुरक्षा की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन हुआ सख्त
पतंगबाजी के लिए सरकार द्वारा प्रतिबंधित नायलॉन मांजा का इस्तेमाल खुले आम किया जा रहा था। शहर में आए दिन इस मांजा से लोगों की जान को खतरा पैदा होने पर न्यायालय ने भी इस मामले को गंभीरता से लेकर प्रशासन को नायलॉन मांजा के बिक्री पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए है। न्यायालय के निर्देश के बाद इन दिनों पुलिस प्रशासन भी हरकत में आया है।
पुलिस प्रशासन ने बीते चार-पांच दिनों में नायलॉन मांजा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई शुरु की है। इस कार्रवाई के दरमियान मांचा बेचने वालों का सिटी चौक पुलिस ने उसी क्षेत्र में जुलूस निकाला, जहां इन विक्रेताओं की दुकान है। पुलिस द्वारा उठाए गए सख्त कदम से भी शहर में अवैध रूप से नायलॉन मांजा बेचने वालों की नींद हराम है।
खतरों से किया जा रहा है आगाह
इन घंटा गाड़ियों के माध्यम से सुबह से ही गलियों और बस्तियों में मांजे के खतरों और कानून तोड़ने वालों पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। वहीं, स्मार्ट सिटी प्रशासन के माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाए हुए स्पीकर के माध्यम से भी लोगों में नायलॉन मांजा का इस्तेमाल न करने को लेकर अलग-अलग प्रकार के संदेश देकर आगाह किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-हत्या, पॉस्को, एट्रॉसिटी मामलों में शर्मनाक प्रदर्शन-जालना में Conviction Rate बेहद कम
प्रशासन के इस मुहिम से शहर के नागरिकों में बड़े पैमाने पर जनजागृति हो रही है। प्रशासन का दावा है कि इस मुहिम से लोग खुद नायलॉन मांजा के इस्तेमाल से बचेंगे। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अपनी सुरक्षा के लिए नायलॉन मांजा का उपयोग पूरी तरह बंद करें और सुरक्षित पतंगबाजी का आनंद लें। साथ ही नायलॉन मांजे के अवैध उपयोग या बिक्री की जानकारी तुरंत पुलिस को 112 नंबर पर दें।
