Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhandara News: वैनगंगा नदी में तेज बहाव से ट्रैक्टर डूबा, ग्रामीणों ने चालक की बचाई जान

Tractor Driver Rescue: भंडारा जिले के मोहाडी तहसील में देव्हाडा और माडगी के बीच वैनगंगा नदी के तेज बहाव में एक ट्रैक्टर डूब गया। स्थानीय ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jul 03, 2026 | 07:43 PM

Wainganga River (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Wainganga River Accident: मोहाडी तहसील के देव्हाडा और तुमसर तहसील के माडगी के बीच वैनगंगा नदी में दोपहर में एक हादसा टल गया, जहां नदी के अचानक बढ़े तेज बहाव में एक ट्रैक्टर पूरी तरह डूब गया।

यह ट्रैक्टर मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर पुल निर्माण कार्य के लिए नदी के भीतर रखे जनरेटर को बाहर निकालने के लिए उतरा था, लेकिन पानी के तेज बहाव में फंस गया। गनीमत रही कि स्थानीय ग्रामीणों की सूझबूझ और बहादुरी से ट्रैक्टर चालक को रस्सी के सहारे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

ग्रामीणों की बहादुरी से बची ट्रैक्टर चालक की जान

देव्हाडा-माडगी परिसर से बहने वाली वैनगंगा नदी पर मुंबईहावड़ा रेल मार्ग का पुल स्थित है, जहां रेलवे के विकास कार्य के लिए भारी निर्माण सामग्री व मशीनें रखी गई थीं। नदी के भीतर रखे भारीभरकम जनरेटर को बाहर निकालने के लिए माडगी निवासी अमृत बुधे का ट्रैक्टर किराए पर लिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

फाइनली RSS की नींद खुली… राम मंदिर चंदा चोरी पर RSS के बयान पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा तंज

Green Ganeshotsav: पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों के लिए MBMC ने की नई पहल, इन विक्रेताओं को मिलेगी मुफ्त मंडप

तुमसर में बारिश के बीच मासूम छात्र से कराया मतदाता जागरूकता प्रचार, जांच के आदेश

CM की पहल से MMR का गेमचेंजर बनेगा विरार-अलिबाग कॉरिडॉर, 1 घंटे में होगा सफर, वन भूमि की अड़चन भी हुई दूर

वैनगंगा में डूबा ट्रैक्टर

दोपहर करीब दो बजे जैसे ही नदी का जलस्तर बढ़ने की खबर मिली, जनरेटर को सुरक्षित बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। लेकिन, ठीक उसी समय कवलेवाड़ा बांध से नदी में पानी छोड़ दिए जाने के कारण पलक झपकते ही वैनगंगा का जलस्तर और प्रवाह बेहद तेज हो गया। ट्रैक्टर चालक ने वाहन को बाहर निकालने की काफी कोशिश की और ट्रैक्टर कुछ दूरी तक आगे भी बढ़ा, लेकिन पानी का बहाव इतना जबरदस्त था कि वाहन बीच नदी में ही पूरी तरह फंस गया और धीरेधीरे डूबने लगा।

वैनगंगा नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन

ग्रामीणों के साहस ने दिया चालक को जीवनदान घटना की भनक लगते ही दर्जनों ग्रामीण नदी तट की ओर दौड़े। पानी के तेज बहाव के बीच फंसे चालक को बचाने के लिए ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ग्रामीणों ने एक मजबूत रस्सी नदी में फेंकी और उसके सहारे चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

ये भी पढ़े: गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रस्सी के सहारे चालक को निकाला बाहर

हालांकि, ट्रैक्टर और जनरेटर को नहीं बचाया जा सका और वे नदी के गहरे पानी में समा गए। इस पूरी घटना का वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Wainganga river tractor submerged mohadi driver rescue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 06:47 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • drowning in river
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.