छत्रपति संभाजीनगर: बकाया पानी बिल पर होगी सख्ती, मनपा ने कर वसूली के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Municipal Water Tax Collection Drive: संभाजीनगर मनपा ने पेयजल कर वसूली पर सख्ती दिखाते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को अभियान तेज करने के निर्देश। बकाया बिल न भरने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
- Written By: अंकिता पटेल
Chhatrapati Sambhajinagar Water Tax Recovery ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Water Tax Recovery: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका ने शहर में पेयजल कर की वसूली बढ़ाने के लिए संबंधित और अधिकारियों कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं, प्रशासन का कहना है कि अब शहर में बकाया बिल न भरने पर सख्ती से वसूला जाएगा। बता दें कि वर्ष 2025-26 के वित्तीय वर्ष में पेयजल आपूर्ति कर की वसूली अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंचने के कारण मनपा प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।
मार्च एंड को सामने रखकर सभी जोन अधिकारियों, वसूली कर्मचारियों और पेयजल आपूर्ति विभाग के लाइनमैनों को समन्वय बनाकर वसूली अभियान तेज करने के आदेश मनपा के अतिरिक्त आयुक्त कल्पिता पिंपले ने जारी किए है।
पिंपले ने अपने आदेश में बताया कि 30 जनवरी 2026 को डॉ. मौलाना अबुल कलाम आजाद संशोधन केंद्र में कार्यकारी अभियंता, पेयजल आपूर्ति विभाग के अधिकारी, वसूली कर्मचारी और पेयजल आपूर्ति विभाग के लाइनमैनों की बैठक की गई थी। बैठक में पानी कर की वसूली बेहद कम होने पर चिंता व्यक्त की गई थी और वसूली बढ़ाने के लिए विभिन्न उपायों पर चर्चा हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
सिविल लाइंस के अवैध लॉन्स पर HC सख्त: 12 लॉन-क्लब को नोटिस, नागपुर से विदर्भभर में बढ़ सकती है कार्रवाई
डिजिटल इकोनॉमी पर फोकस, राज्य सरकार ने बनाया ‘Electronics, IT And AI Commissionerate’
Crime News Mumbai: चेंबूर के होटल में चल रहा था हाथी दांत का सौदा, ₹3.5 करोड़ की खेप के साथ 4 गिरफ्तार
Padma Awards 2027: उत्कृष्ट व्यक्तियों के चयन की प्रक्रिया शुरू, जयकुमार रावल की अध्यक्षता में बनेगी सूची
लाइनमैनों की सूची सहायक आयुक्त को कराएं उपलब्ध
इसके साथ ही कार्यकारी अभियंता (पेयजल आपूर्ति) को निर्देश दिए गए है कि उनके अधीन कार्यरत सभी पेयजल आपूर्ति करनेवाले लाइनमैनों की सूची तात्काल सहायक आयुक्त (जोन क्रमांक 1 से 10) को उपलब्ध कराई जाए, साथ ही सभी लाइनमैनों को संबंधित जोन कार्यालयों के कर्मचारियों के संपर्क में रहकर वसूली प्रक्रिया में सहयोग करने के निर्देश दिए गए है।
कल्पिता पिपले का मानना है कि वसूली कर्मचारियों और लाइनमैनों के संयुक्त प्रयास से पेयजल कर की वसूली में तेजी आएगी और महानगरपालिका की आय में भी वृद्धि होगी, इस संबंध में अतिरिक्त आयुक्त ने आधिकारिक आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए है।
प्रशासन ने लाइनमैन व वसूली कर्मचारियों को किया सक्रिय
इसके बाद 23 फरवरी 2026 की महापौर और उपमहापौर की अध्यक्षता में आयोजित संपत्ति कर और पेयजल कर वसूली की समीक्षा बैठक में भी पेयजल कर की कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त की गई थी।
इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बकायेदारों के खिलाफ नियमों के अनुसार तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित की जाए, मेवर व डिप्टी मेयर के निर्देश के बाद मनपा प्रशासन ने सभी जोन कार्यालयों को निर्देशित किया है कि उनके अधीन कार्यरत वसूली कर्मचारी और पेयजल आपूर्ति विभाग के लाइनमैन मिलकर काम करें तथा बकाया कर वसूली को प्राथमिकता दे, जिन उपभोक्ताओं पर पेयजल कर अधिक बकाया है, उनसे नियमानुसार कड़ाई से वसूली करने के निर्देश मनपा की अतिरिक्त आयुक्त कल्पिता पिपले ने जारी किए।
पहली बार लाइनमैन से पानी टैक्स की वसूली की गई शुरू
शहर में पहली बार महानगर पालिका ने जल आपूर्ति विभाग के लाइनमैन के माध्यम से पानी कर। जल कर) की वसूली करने का निर्णय लिया है। बढ़ती बकाया राशि पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से इस व्यवस्था को शुरू किया गया है। प्रशासन का मानना है कि इस पहल से बकाया जल कर की वसूली में तेजी आएगी।
यह भी पढ़ें:-अंबादास दानवे: सौर कृषी वाहिनी योजना में 10 हजार करोड़ का घोटाला; बैंक गारंटी बिना कंपनियों को मिला काम
हालांकि फिलहाल वसूली की गति अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाई है। इसलिए अधिकारियों ने इस प्रक्रिया को और तेज करने के निर्देश दिए हैं। मनपा के जल आपूर्ति विभाग में लगभग 350 लाइनमैन कार्यरत हैं, प्रत्येक लाइनमैन को अलग-अलग क्षेत्र और वार्ड की जिम्मेदारी सौंधी गई है। अब वे अपने क्षेत्र में जलापूर्ति की देखरेख के साथ-साथ बकाया पानी कर की वसूली की जिम्मेदारी भी निभाएंगे, प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था से वसूली व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी।
