अंबादास दानवे: सौर कृषी वाहिनी योजना में 10 हजार करोड़ का घोटाला; बैंक गारंटी बिना कंपनियों को मिला काम

Sambhajinagar Ambadas Danve Allegation: अंबादास दानवे ने मुख्यमंत्री सौर कृषी वाहिनी योजना में करीब 10 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए पत्रकार परिषद में कथित सबूत पेश किए।
Ambadas Danve: ₹10,000 Crore Scam in 'Saur Krishi Vahini' Scheme; Companies Awarded Work Without Bank Guarantees
Mukhyamantri Saur Krishi Vahini Scheme Scam ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mukhyamantri Saur Krishi Vahini Scheme Scam: छत्रपति संभाजीनगर 'मुख्यमंत्री सौर कृषी वाहिनी' योजना में करीब 10 हजार करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाने वाले उबाठा के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद में पूर्व विरोधी पक्ष नेता अंबादास दानवे ने सोमवार को पत्रकार परिषद में इस मामले से जुड़े कथित सबूत पेश किए दानवे ने दावा किया कि इस योजना में सरकार के साथ ही धोखाधड़ी की गई है।

उन्होंने बताया कि छह ठेकेदार कंपनियों ने अनिवार्य बैंक गारंटी जमा नहीं की थी, जिसके कारण उनके खिलाफ मुंबई के निर्मलनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

दानवे ने आयोजित पत्रकार परिषद में कहा कि इस योजना के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार कंपनियों का चयन किया गया था। नियमों के अनुसार काम शुरू करने से पहले कंपनियों को बैंक गारंटी जमा करना आवश्यक था, लेकिन ऐसा किए बिना ही उन्हें भूमि और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई।

10 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार

उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के कारण यह प्रक्रिया पूरी किए बिना ही कंपनियों की लाभ पहुंचाया गया, दानवे के अनुसार संबंधित कंपनियों ने परियोजना के लिए दी गई जमीन अपने नाम पर कर ली, लेकिन बिजली उत्पादन शुरू नहीं किया, वर्ष 2024 में स्वीकृति मिलने के बावजूद दो वर्षों तक अधिकारियों ने इस मामले की कोई जांच नहीं की शिकायत मिलने के बाद जब जांच की गई तो यह सामने आया कि ठेकेदार कंपनियों द्वारा दिए गए ईमेल पते भी फजों में थे और किसी भी बैंक में उनकी ओर से बैंक गारंटी जमा नहीं की गई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस धोखाधड़ी मामले में केवल एक व्यक्ति राहुल पन्हाले के खिलाफ कार्रवाई कर अन्य है। दानवे ने कहा कि इस मामले में संबंधित विभाग के मंत्री और अधिकारियों की भूमिका की भी गहन जांच होनी चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com