Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छत्रपति संभाजीनगर मनपा की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति, खुले में कचरा फेंका तो लगेगा जुर्माना, दर्ज होगी FIR

Chhatrapati Sambhajinagar News: छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने कचरा डंपिंग स्पॉट खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई शुरू की है। नियम तोड़ने वालों पर अब भारी जुर्माने के साथ पुलिस केस (FIR) भी दर्ज होगा।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 15, 2026 | 04:18 PM

कचरा (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Chhatrapati Sambhajinagar Waste Management: छत्रपति संभाजीनगर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए महानगरपालिका ने खुले में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू करने का निर्णय लिया है। आयुक्त अमोल येड़गे ने शहर के सभी डंपिंग स्पॉट खत्म करने के निर्देश दिए हैं। अब सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति पर जुर्माना लगाने के साथ जरूरत पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।

मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में कचरा फेंकने के मामलों में ‘शून्य सहनशीलता’ नीति लागू की गई है व नियम तोड़ने वालों को किसी भी तरह की राहत नहीं दी जाएगी। 1 मई से नई कचरा संकलन व परिवहन व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत ट्रांसफर स्टेशन व आधुनिक निगरानी प्रणाली शुरू की गई है। स्मार्ट सिटी के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से पूरे सिस्टम की निगरानी की जा रही है।

निर्धारित मार्गों पर चलेंगी 412 नई घंटा कचरा गाड़ियां

फिलहाल छत्रपति संभाजीनगर शहर के 850 से अधिक निर्धारित मार्गों पर 412 नई घंटा गाड़ियां कचरा संकलन का कार्य कर रही है। एकत्रित कचरे को वैज्ञानिक पद्धति से प्रक्रिया केंद्र तक पहुंचाया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ नागरिक व व्यावसायिक प्रतिष्ठान अब भी सड़क किनारे, खाली जगहों व डिवाइडर पर कचरा फेंक रहे है, जिससे शहर की स्वच्छता

सम्बंधित ख़बरें

जोगीसाखरा गोटुल अध्ययन केंद्र के विकास के लिए निधि की मांग, विधायक अभिजीत वंजारी को सौंपा ज्ञापन

पुणे: जलवायु परिवर्तन के खतरे को देख जिले के 8 बड़े बांधों का होगा स्पेशल ऑडिट; 70 हजार घूस लेते बीट निरीक्षक

गोंडवाना विश्वविद्यालय में शिक्षकों के कार्यभार को लेकर उठे सवाल, त्रुटियां दूर करने की मांग

आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, बनाएं एकीकृत योजना, मंत्री आशीष शेलार ने दिए रेलवे, मनपा और बेस्ट को निर्देश

प्रभावित हो रही है। आयुक्त येड़गे ने नागरिकों से अपील की है कि वे कचरा केवल घंटागाड़ियों को ही दें व सूखा-गीला कचरा अलग-अलग करके सौंपे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के प्रमुख एवं उपायुक्त नंदकिशोर भोंबे के नेतृत्व में विशेष दल गठित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें :- बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: महाराष्ट्र के 157 अनुदानरहित कॉलेजों को मिलेगी 290 करोड़ की शुल्क प्रतिपूर्ति

ये डंपिंग स्पॉट्स पर निगरानी रखेंगे व यह पता लगाएंगे कि कचरा कहां से लाया जा रहा है। मनपा प्रशासन ने चेतावनी दी है कि होटल, दुकान या अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान यदि खुले में कचरा फेंकते पाए गए तो उनके खिलाफ सीधे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। प्रशासन ने शहरवासियों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

Chhatrapati sambhajinagar municipal corporation waste management fir fine

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2026 | 11:07 AM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Maharashtra News
  • Solid Waste Management

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.