Sambhaji Nagar में स्वास्थ्य अधिकारियों की विशेष बैठक, मलेरिया और अन्य रोगों पर पैनी नजर
Maharashtra में भारी बारिश के चलते बीमारियों का सिलसिला भी बढ़ सकता है। ऐसे में Sambhaji Nagar ने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
- Written By: अपूर्वा नायक
छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: महानगर पालिका ने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से आयुक्त एवं प्रशासक जी श्रीकांत के मार्गदर्शन में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पारस मंडलेचा, सहायक चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमर ज्योति शिंदे ने भारी वर्षा के कारण उत्पन्न स्वास्थ्य स्थिति से निपटने के उपाय करने हेतु मंगलवार को एक विशेष बैठक आयोजित की।
इस बैठक में डॉ सुमैया सैय्यद (जीवविज्ञानी), डॉ आदित्य जोशी, डॉ सांगले, पाटिल सहित स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एवं निरीक्षक, कोट नियंत्रण अधिकारी, मलेरिया निगरानी अधिकारी, मलेरिया भंडार प्रमुख आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर मनपा के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पारस मंडलेचा ने निर्देश दिए, जिनमें मुख्यतः रुके हुए पानी, नालियों, गड्डों में एमएलओ तेल का अधिक मात्रा में उपयोग किया जाए, सार्वजनिक संस्थानों पर कीटनाशक का छिड़काव और मच्छर उन्मूलन अभियान व्यापक रूप से चलाया जाए, जल जनित और कीट जनित रोगों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए अभियान चलाया जाए, सभी स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों और निरीक्षकों को महामारी के खिलाफ अबेटिंग का उपयोग करने का क आदेश दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Asha Dashami : आज है आशा दशमी व्रत, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, होगी सभी मनोरथ पूरे
संभाजीनगर राशन घोटाला: गजानन एग्रो सेल्स कॉर्पोरेशन तक पहुंची जांच, मेन आरोपी समेत 5 फरार, 15.75 लाख की जब्ती
छात्रों के भविष्य का राजनीतिकरण न हो… शिवसेना नेता संजय शिरसाट का राहुल गांधी और विपक्ष पर हमला
NEET UG 2026 Result: मुंबई हाईकोर्ट ने NTA से मांगी मूल OMR शीट, एक सप्ताह में कोर्ट में हाजिर करने के निर्देश
ये भी पढ़ें :- Pimpri Chinchwad में सक्रिय अजीत पवार, MNC Election से पहले BJP की बढ़ी चिंता
शुद्ध पानी पीने की सलाह
साथ ही, डॉ पारस मडलेचा ने नागरिकों से अपील की कि पीने के लिए हमेशा शुद्ध पानी का उपयोग करें। भोजन हमेशा ताजा पकाएं और खाएं। भोजन हमेशा ढका हुआ होना चाहिए, सभी को व्यक्तिगत स्वच्छता और आसपास की सफाई बनाए रखनी चाहिए, यदि सदी, बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द आदि जैसे लक्षण पाए जाते, तो नागरिको को तुरंत निकटतम मनपा स्वास्थ्य केंद्र/ अस्पताल से संपर्क कर तत्काल उपचार लेना चाहिए,
