- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation Election Voter List Issue Commissioner Shrikant
छत्रपति संभाजीनगर मनपा की वोटर लिस्ट में आपत्तियों की बाढ़, आयुक्त श्रीकांत ने लोगों से किया संवाद
Chhatrapati Sambhajinagar: छत्रपति संभाजीनगर मनपा में प्रारुप मतदाता सूची पर बढ़ती आपत्तियों के निवारण के लिए मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत सीधे मैदान में उतर आए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये।
- Written By: आकाश मसने

छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation: प्रारूप मतदाता सूची पर बढ़ती आपत्तियों के त्वरित निपटारे के लिए छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका के आयुक्त एवं प्रशासक जी. श्रीकांत सीधे मैदान में उतर आए हैं। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे आयुक्त जी. श्रीकांत ने रशीदपुरा-गणेश कॉलोनी क्षेत्र का दौरा किया और नागरिकों से सीधे संवाद साधते हुए उनकी आपत्तियां सुनीं।
इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। मनपा आयुक्त ने सभी प्राधिकृत अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए कि वे प्राप्त हर आपत्ति की स्वयं जांच करें तथा उनके अधीन नियुक्त प्रगणक अधिकारियों के माध्यम से स्थल निरीक्षण और पंचनामा तैयार करें।
आयुक्त एवं प्रशासक जी. श्रीकांत ने कहा कि प्रत्येक प्राधिकृत अधिकारी सुबह, दोपहर और शाम दिन में मनपा आयुक्त श्रीकांत ने कहा कि प्रत्येक प्राधिकृत अधिकारी सुबह, दोपहर और शाम दिन में तीन बार बैठक कर अपने-अपने प्रभागों में लंबित आपत्तियों की छानबीन करें और प्रारूप मतदाता सूची में आवश्यक सुधार तत्काल करें। जो अधिकारी इन निर्देशों का पालन नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत ने दी।
सम्बंधित ख़बरें
बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
मतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
ईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
संभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?
पहली बार प्रभाग पद्धति लागू
उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी युद्धस्तर पर कार्य करें और आवश्यकता पड़े तो देर रात तक स्थल निरीक्षण व पंचनामा प्रक्रिया जारी रखें। उन्होंने कहा कि अब तक महानगरपालिका की चुनाव प्रक्रिया वार्ड संरचना पर आधारित थी, किन्तु इस बार पहली बार प्रभाग पद्धति लागू की गई है। ऐसे में आपत्तियों की संख्या अधिक होना स्वाभाविक है, परंतु सभी आपत्तियों का निराकरण मतदान पूर्व ही होना चाहिए ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और संपूर्ण प्रक्रिया सुचारू रूप से पूर्ण हो सके।
आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि 3 तक
प्रारूप मतदाता सूची पर आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि 3 दिसंबर निर्धारित की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार महानगर पालिका प्रशासन ने प्रारूप मतदाता सूची तैयार कर उसका प्रकाशन किया है। मनपा क्षेत्र में छत्रपति संभाजीनगर पूर्व, पश्चिम और मध्य विधानसभा क्षेत्र आते हैं, इसके अतिरिक्त फुलंब्री विधानसभा क्षेत्र का एक हिस्सा भी महानगरपालिका सीमा में शामिल है।
यह भी पढ़ें:-प्रचार के लिए मजदूरों की एडवांस बुकिंग शुरू, चुनावी मौसम में हाई डिमांड, गुटबाजी का भी दिखा असर
बता दें कि हाल ही में उद्धव बाल ठाकरे व कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत से मुलाकात कर प्रारूप मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल उसमें सुधार पर जोर देकर प्रशासन पर दबाव बनाया था। इन दो प्रमुख दलों की मांग पर मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत शुक्रवार शाम पहली बार रशीदपुरा व गणेश कॉलोनी परिसर पहुंचे। वहां उन्हें एमआईएम नेता व पूर्व नगरसेवक नासेर सिद्दीकी व परिसर के अन्य लोगों ने प्रारूप मतदाता सूची में हुई गड़बड़ियों से अवगत कराया। जिसके बाद मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों का तत्काल निपटारा करने के निर्देश दिए।
Chhatrapati sambhajinagar municipal corporation election voter list issue commissioner shrikant
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












