Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कौन बनेगा छत्रपति संभाजीनगर का मेयर? भाजपा की जीत के बाद सियासी हलचल तेज, आरक्षण पर टिकीं निगाहें

Chhatrapati Sambhajinagar News: छत्रपति संभाजीनगर मनपा में भाजपा की बड़ी जीत के बाद महापौर पद को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। आरक्षण की घोषणा के बाद साफ होगा कि शहर का अगला महापौर कौन बनेगा।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jan 19, 2026 | 01:56 PM

छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chhatrapati Sambhajinagar Mayor Race: मुंबई के बाद राज्य की सबसे अधिक चर्चा में रहने वाली छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका में अब महापौर पद को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नगर निगम चुनाव में सबसे अधिक सीटें हासिल कर अव्वल रही भारतीय जनता पार्टी को महापौर पद का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। पार्टी की निर्णायक बढ़त के चलते राजनीतिक गलियारों में यह लगभग तय माना जा रहा है कि अगला महापौर भाजपा से ही होगा। हालांकि अंतिम तस्वीर महापौर पद के आरक्षण की घोषणा के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट होगी।

करीब दस वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हुए नगर निगम चुनाव में भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया है। 115 सदस्यीय सदन में भाजपा ने 57 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बढ़त बनाई है। यह जीत इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि भाजपा ने न केवल अपने सहयोगी दलों को पीछे छोड़ा बल्कि विपक्षी दलों को भी करारी शिकस्त दी। इस ऐतिहासिक परिणाम के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है और महापौर पद के लिए दावेदारी खुलकर सामने आने लगी है।

आरक्षण पर टिकी निगाहें

छत्रपति संभाजीनगर के महापौर पद के लिए फिलहाल सबसे बड़ा सवाल आरक्षण को लेकर है। अभी तक आरक्षण घोषित नहीं होने के कारण किसी एक नाम पर मुहर नहीं लग पाई है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार अगले सप्ताह आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है।

सम्बंधित ख़बरें

क्या फिर दंगों की ओर बढ़ रहा धुले? खतरे में हिंदू-मुस्लिम भाईचारा, मनपा चुनाव के नतीजों से गरमाया माहौल

50,000 वोटर्स नहीं कर पाए मतदान! कृष्णा खोपड़े ने बताया कौन है कांग्रेस की हार का जिम्मेदार

नासिक मनपा चुनाव के चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने, 91 हजार लोगाें ने दबाया NOTA का बटन, 211 उम्मीदवार रहे पीछे

महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजों पर भड़की प्रियंका…औवेसी पर साधा निशाना, AIMIM को बताया बीजेपी की B टीम

खुद के बूते भाजपा पहली बार मनपा में बनाएगी मेयर

आरक्षण स्पष्ट होते ही भाजपा अपनी अंतिम रणनीति तय कर उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकती है। इसी बीच अन्य दल भी अपने अपने स्तर पर समीकरण साधने और संभावनाएं टटोलने में जुटे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा जल्द ही अपने गटनेता का चयन कर विभागीय आयुक्त के समक्ष तुलनात्मक संख्याबल प्रस्तुत करेगी। सभी दलों को अपने संख्याबल के आधार पर गुट पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि भाजपा को एक और पार्षद का समर्थन मिलता है तो पार्टी को एकहाती सत्ता का रास्ता भी खुल सकता है, जिसे लेकर अंदरूनी स्तर पर प्रयास किए जा रहे है।

यह भी पढ़ें:- फडणवीस-गडकरी के करीबी नेता का चौंकाने वाला फैसला! MLC संदीप जोशी का राजनीति से किनारा, 2 पन्नों में बताया सच

शहरवासियों की निगाहें अब महापौर पद की आरक्षण कोटा पर टिकी है। आरक्षण घोषित होते ही यह साफ हो जाएगा कि महापौर की कुर्सी किस वर्ग के लिए आरक्षित होगी और छत्रपति संभाजीनगर शहर का पहला नागरिक कौन बनेगा। आने वाले कुछ दिन शहर की राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माने जा रहे है।

Chhatrapati sambhajinagar municipal corporation bjp mayor race reservation update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 19, 2026 | 01:56 PM

Topics:  

  • BJP
  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Maharashtra Local Body Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.