-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Mayor Deputy Mayor Election Schedule 2026
संभाजीनगर मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव कार्यक्रम घोषित, 4 से 6 फरवरी तक नामांकन, 10 को विशेष सभा में जांच
- Written By: अंकिता पटेल
Mayor Election: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका में महापौर व उपमहापौर चुनाव का कार्यक्रम जारी हुआ है। नामांकन, जांच, नाम वापसी व विशेष सभा की तिथियां तय की गई हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Municipal Corporation Election: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका में महापौर और उपमहापौर पदों के चुनाव की पूरी प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत नामांकन पत्रों के वितरण, स्वीकृति, जांच, नाम वापसी और चुनाव संबंधी विशेष सभा की तिथि तय की गई है।
महानगरपालिका सचिव नंदकिशोर भोंबे ने बताया कि महापौर एवं उपमहापौर पद के लिए नामांकन पत्रों का वितरण 4 फरवरी 2026 से 5 फरवरी 2026 तक सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद 6 फरवरी 2026 को सुबह 10।00 बजे से दोपहर 3।00 बजे तक नामांकन पत्र वितरित किए जाएंगे।
नामांकन पत्रों की स्वीकृति 6 फरवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक की जाएगी। नामांकन स्वीकार करने की अंतिम तिथि और समय भी 6 फरवरी 2026 को शाम 6:00 बजे निर्धारित किया गया है। नामांकन पत्र महापालिका सचिव तथा महापालिका सचिव कार्यालय में स्वीकार किए जाएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच 10 फरवरी 2026 को होने वाली विशेष सभा शुरू होने के बाद सभा कक्ष में पीठासीन अधिकारी द्वारा की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Pune Waste Management: पुणे मनपा में 4,500 सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रस्ताव पर बवाल, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने
महाराष्ट्र में 600 के पार पहुंचेगी बाघों की संख्या, CM फडणवीस ने बताई नई संरक्षण योजना
IMD Heavy Rain Alert Maharashtra: महाराष्ट्र में इन जगहों पर फटेगा बादल, 10 जिलों में आसमान से बरसेगी आफत
पुणे में डेंगू-जीका पर मनपा का बड़ा अभियान, घर-घर स्वास्थ्य सर्वे और मेडिकल कैंप शुरू
इसी दिन उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का अवसर भी दिया जाएगा। जांच के बाद वैध उम्मीदवारों के नाम पीठासीन अधिकारी द्वारा पढ़कर सुनाए जाएंगे। इसके पश्चात उम्मीदवारों को नाम वापसी के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। निर्धारित समय में लिखित सूचना देकर उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।
भोंबे ने दी जानकारी
इस बीच महानगरपालिका अधिनियम तथा मुंबई प्रांतिक महानगरपालिका नियम 2005 और संशोधन नियम 2006 के तहत महापौर एवं उपमहापौर पद के चुनाव के लिए 10 फरवरी 2026 को सुबह 11।00 बजे विशेष सभा आयोजित की जाएगी। यह विशेष सभा महानगरपालिका के सभा गृह में आयोजित होगी।
इस सभा में महापौर पद के चुनाव के बाद उपमहापौर पद का चुनाव संपन्न किया जाएगा, भीवे ने स्पष्ट किया है कि महाराष्ट्र स्थानीय प्राधिकरण सदस्य अर्हता नियम 1987 के नियम क्रमांक 4(2) के अंतर्गत निर्वाचित पालिका सदस्यों को अपने मुख्य निर्वाचन प्रमाणपत्र और विवरण पत्र की तीन प्रतियां घोषणा पत्र के साथ विभागीय आयुक्त, छत्रपति संभाजीनगर के पास जमा करनी होंगी।
मतदाता पहचान-पत्र लाना अनिवार्य
इसकी रसीद नियोजित विशेष बैठक से पहले महापालिका सचिव के पास प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा। इसके अलावा 10 फरवरी 2026 को होने वाली विशेष सभा के दौरान नवनिर्वाचित मनपा सदस्यों को पहचान के लिए फोटो युक्त पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य किया गया है।
यह भी पढ़ेें:-जलवायु परिवर्तन से निपटने जिला प्रशासन की बड़ी पहल, स्वास्थ्य, कृषि और जैव विविधता पर फोकस
पहचान प्रमाण के रूप में भारत निर्वाचन आयोग का मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वाहन चालक लाइसेंस या आधार कार्ड में से कोई एक दस्तावेज स्वीकार किया जाएगा, महानगरपालिका प्रशासन ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित रहकर चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करे ताकि महापौर और उपमहापौर पदों का चुनाव शांतिपूर्ण और नियमों के अनुसार संपन्न किया जा सके।
Chhatrapati sambhajinagar mayor deputy mayor election schedule 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ramayana Trailer: रणबीर कपूर और यश के बीच रकुल प्रीत सिंह ने लूटी लाइमलाइट, शूर्पणखा के लुक पर फिदा हुए फैंस
Jul 30, 2026 | 04:52 PMतीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PMPune Waste Management: पुणे मनपा में 4,500 सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रस्ताव पर बवाल, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने
Jul 30, 2026 | 04:44 PMयूक्रेन के पास ड्रोन हमले के बाद प्रयागराज का भारतीय क्रू मेंबर लापता, पीड़ित परिवार ने लगाई मदद की गुहार
Jul 30, 2026 | 04:44 PMमनुस्मृति पर घमासान! राज्यसभा में जब भिड़े नड्डा और खरगे, सभापति को क्यों लेना पड़ा बड़ा एक्शन?
Jul 30, 2026 | 04:41 PMमहाराष्ट्र में 600 के पार पहुंचेगी बाघों की संख्या, CM फडणवीस ने बताई नई संरक्षण योजना
Jul 30, 2026 | 04:39 PMIMD Heavy Rain Alert Maharashtra: महाराष्ट्र में इन जगहों पर फटेगा बादल, 10 जिलों में आसमान से बरसेगी आफत
Jul 30, 2026 | 04:38 PMवीडियो गैलरी

डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM











