छत्रपति संभाजीनगर: होटल-मेस में घरेलू LPG उपयोग पर आपूर्ति विभाग का छापा, 76 सिलेंडर जब्त
Chhatrapati Sambhajinagar LPG Cylinder Seizure: संभाजीनगर में घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई करते हुए आपूर्ति विभाग ने 76 सिलेंडर जब्त किए। मियां दरगाह चौक पर छापे में 69 सिलेंडर बरामद हुए।
- Written By: अंकिता पटेल
Chhatrapati Sambhajinagar Domestic LPG Misuse Commercial Use ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Domestic LPG Misuse Commercial Use: छत्रपति संभाजीनगर घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ जिला आपूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 76 सिलेंडर जब्त किए हैं।
अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण घरेलू गैस की कमी को देखते हुए विभाग की ओर से सख्त निगरानी की जा रही है। इसी के तहत होटल, मेस व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच लगातार जारी है।
जिला आपूर्ति अधिकारी के मार्गदर्शन में गठित 11 टीमों ने जिले के 51 होटल व अन्य विभिन्न स्थानों की जांच की। इस दौरान कई जगहों पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग पाए जाने पर 7 सिलेंडर जब्त किए गए इसी क्रम में शहानूर मियां दरगाह चौक के पास एक दुकान पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की गई, यहां से 5 भरे हुए, 40 खाली व्यावसायिक व 24 खाली घरेलू सहित कुल 69 सिलेंडर बरामद किए गए, जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 1 लाख 51 हजार 500 रुपये बताई गई है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
बिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी! पश्चिम रेलवे ने वसूला ₹83.25 करोड़ जुर्माना, फर्जी UTS ऐप पर FIR दर्ज
आंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
आम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
इस मामले में दुकान संचालक शेख मुख्तार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी दिलीप स्वामी व जिला आपूर्ति अधिकारी प्रवीण फुलारी के निर्देशन में की गई, जिसमें कई अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया।
59 होटलों की जांच में 8 गैस सिलेंडर मिले
खाड़ी देशों में जारी युद्ध के कारण घरेलू गैस सिलेंडर की कमी देखी जा रही है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पृष्ठभूमि में जिला आपूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू की है, 11 टीमों की ओर से होटल, मैस व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लगातार जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-फुलंब्री में अवैध बूचड़खाने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापे में 8 गायें बचाईं, 400 किलो गोमांस जब्त
पिछले दिन शाम तक जिले के विभिन्न हिस्सों में कुल 59 होटलों की जांच की गई। इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर 8 सिलेंडर जब्त किए गए है। पैठाग में 5 सिल्लोड़ में 2 व कन्नड़ में 1 सिलेंडर जब्त किया गया, जिला आपूर्ति अधिकारी प्रविण फुलारी ने बताया कि आगे की कार्रवाई जारी है।
