फुलंब्री में अवैध बूचड़खाने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापे में 8 गायें बचाईं, 400 किलो गोमांस जब्त

Phulambri Police Raid Illegal Slaughterhouse: संभाजीनगर जिले के फुलंब्री में पुलिस ने अवैध बूचड़खाने पर छापा मारकर 8 गायों को बचाया और 400 किलो गोमांस सहित 10.46 लाख रुपये का सामान जब्त किया।
Major Police Crackdown on Illegal Slaughterhouse in Phulambri: 8 Cows Rescued, 400 kg of Beef Seized During Raid
Cow Rescue Operation Maharashtra ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Cow Rescue Operation Maharashtra: छत्रपति संभाजीनगर जिले के फुलंब्री में पुलिस ने बीते दिन बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कुरैशी मोहल्ले में अवैध बूचड़खाने पर दबिश देकर 8 गायों को छुड़ाया।

इसके अलावा 400 किलो गोमांस, बोलेरो टेम्पो, चाकू व कत्ल के लिए लाई गई सामग्री जब्त कर ली जिसकी कुल कीमत 10, 46,800 रुपए आंकी गई है।

प्रकरण में 8 लोगों के खिलाफ फुलंब्री पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है उनमें शेरा उर्फ हुजेफ मोहम्मद कुरैशी, इरफान हमीद कुरैशी, फराज कुरैशी उर्फ हिप्या, फारूक कुरैशी, मुस्तफा रफीक कुरैशी, जावेदभाई, हमीद कुरैशी और इदरीस कुरैशी शामिल हैं।

अपराध शाखा के दस्ते ने फुलंब्री के कुरैशी मोहल्ले में कुछ महीने पहले दबिश देकर बड़े पैमाने पर गोमांस, चरबी व मवेशी जब्त किए थे। यह मामला शांत नहीं हुआ कि अपराध शाखा व फुलंब्री पुलिस ने कार्रवाई की, तो शेरा मोहम्मद कुरैशी उर्फ उजेफ मौके पर मिला।

यह टीन का शेड इरफान कुरैशी का होने की खबर है। पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर नमूने लिए गए, यही नहीं, गोमांस दो पंचों के सामने खाली जगह पर नष्ट किया गया। यही नहीं, 8 जिंदा गायों की रवानगी गोशाला में की गई है।

जांच दल में ये पुलिस अधिकारी रहे शामिल

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. विनयकुमार राठौड, अपर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा सिंह के मार्गदर्शन में उपविभागीय पुलिस अधिकारी ग्रामीण पूजा नागरे, पुलिस निरीक्षक संजय सहाने, स्थानीय अपराध शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक पवन इगले, पुलिस उपनिरीक्षक सुग्रीव चाटे, बालु पाथरीकर, हेड कांस्टेबल कांबले, अमलदार गणेश मुले, आऑनल शिंदे, रमेश सोनुने, दिनेश पांढरे, प्रणीता सालचे, वाठोरे, अधिनाश बनसोड़ आदि ने की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com