संभाजीनगर में भीषण अग्निकांड: बेकरी में सिलेंडर फटने से दहली इमारत, दीवारें टूटीं और सड़क पर गिरीं ईंटें
Sambhajinagar Bakery Fire: छत्रपति संभाजीनगर के गारखेड़ा स्थित कृष्णा बेकरी में भीषण आग के दौरान जंबो गैस सिलेंडर फटने से इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। दमकल कर्मियों ने दूसरा सिलेंडर सुरक्षित बाहर निकाला।
- Written By: अंकिता पटेल
संभाजीनगर, गारखेड़ा, कृष्णा बेकरी, आग, गैस सिलेंडर विस्फोट(सोर्स सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Bakery Gas Cylinder Blast: छत्रपति संभाजीनगर गारखेड़ा क्षेत्र में जानकी होटल के पास स्थित कृष्णा बेकरी स्वीट मार्ट व हेडगेवार अस्पताल क्षेत्र स्थित सुनील विला नामक तीन मंजिला इमारत में रविवार तड़के आग लग गई। बेकरी में आग के दौरान एक जंबो गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से क्षेत्र दहल गया। धमाके से इमारत की दीवारों में दरारें पड़ने के साथ ही कुछ ईंटें सड़क पर आ गिरीं।
इसी दौरान दमकल कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए दुकान के अंदर रखा दूसरा जंबो गैस सिलेंडर सुरक्षित बाहर निकालने से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारण व नुकसान का आकलन देर रात तक नहीं हो सका। आग लगने की सूचना रात दो बजे मिलने पर दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची व आग बुझाने का कोशिश की कि अचानक दुकान में रखा एक जंबो गैस सिलेंडर फट गया।
विस्फोट इतना तेज था कि इमारत की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई व ईंटें सड़क पर गिरने से कुछ समय के लिए राहत व बचाव कार्य रोकना पड़ा। स्थिति सामान्य होने के बाद दमकल कर्मियों ने पुनः दुकान में प्रवेश करने पर भीतर एक और जंबो गैस सिलेंडर मिला।
सम्बंधित ख़बरें
तीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
किचन टेबल पर घूमते कॉकरोच और वेज-नॉनवेज मिक्स! नागपुर के फेमस अशोका रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड
छत्रपति संभाजीनगर में कचरा प्रबंधन पर मंडराया संकट! बढ़ते खर्च और अतिरिक्त मानवबल से पस्त हुई एजेंसी
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दाे… संभाजीनगर में जनाक्रोश, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन
ड्यूटी अधिकारी चेतन तरोले ने साहस दिखाकर उसे सुरक्षित बाहर निकालने से दूसरा विस्फोट बच गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अभियान में ड्यूटी अधिकारी चेतन तरोले, वैभव बाकले, अशोक वेलदोड़े, संदीप चव्हाण, सूरज राठौड़, अमीर शेख, योगेश दुधे, अब्दुल वासे, विजय कोथमिरे, जगदीश गायकवाड़, राजू ताटे, पांडुरंग मोठे और नंदकुमार घुगे ने हिस्सा लिया।
तीन मंजिला इमारत भी धधकी
हेडगेवार अस्पताल परिसर स्थित सुनील विला नामक तीन मंजिला इमारत के भूतल पर बने पार्किंग क्षेत्र में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची व समय रहते आग पर काबू पा लिया, सौभाग्यवश घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
मकान मालिक कमल गुरबानी ने बताया कि गत डेढ़ वर्ष से वे इस इमारत में तीन परिवार रह रहे हैं। आग की शुरुआत बिजली के मीटर से हुई। हालांकि, आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। आग दमकल विभाग अधिकारी चेतन तरोले, अग्निशमन कर्मी अशोक वेलदोडे, बाबासाहेब ताटे, विलास झरे, बालासाहेब मुंगले व बालासाहेब गव्हाड़ तत्काल मौके पर पहुंचे।
बिना हेलमेट के आग बुझाने पर भड़के जंजाल
घटनास्थल पर कुछ ठेका कर्मियों को हेलमेट व अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के बिना आग बुझाने का कार्य करते देखकर उपमहापौर राजेंद्र जंजाल ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि कोई दुर्घटना होती, तो कर्मियों की जान खतरे में पड़ सकती थी।
यह भी पढ़ें:-मध्य रेलवे का बड़ा फैसला: 12 से 15 डिब्बों की हुईं 10 लोकल ट्रेनें; भविष्य में कसारा रूट का भी होगा कायाकल्प
उन्होंने दमकल विभाग से सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने की मांग भी की। आग लगने वाली जगह से कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप होने के चलते स्थानीय लोगों में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा, लोगों ने कहा कि यदि आग और फैलती या स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती, तो बड़े हादसे की प्रबल आशंका थी। आग के पूरी तरह बुझने के बाद ही आसपास के लोगों को राहत मिली।
