छत्रपति संभाजीनगर: कन्नड़ तहसील में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों का माल व ट्रैक्टर जब्त
Sambhajinagar Sand Transport Case: संभाजीनगर के कन्नड़ तहसील में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 7.51 लाख रुपये का माल जब्त किया। 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज।
- Written By: अंकिता पटेल
Chhatrapati Sambhajinagar Illegal Sand Mining ( सोर्स : शोसल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Illegal Sand Mining: छत्रपति संभाजीनगर कन्नड़ तहसील में अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर रोक लगाने की कवायद जारी है। सहायक पुलिस अधीक्षक अपराजिता अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने पिशोर व दाभाड़ी क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 ट्रैक्टर व ट्रॉली संग कुल 7 लाख, 51,000 रुपये का माल जब्त कर लिया।
4 आरोपियों के खिलाफ पिशोर व कन्नड़ पुलिस थानों में केस दर्ज किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा सिंह ने बताया कि सहायक पुलिस अधीक्षक अग्निहोत्री को गुप्त सूचना मिली थी कि पिशोर में ट्रैक्टर के जरिए अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है।
वाहन मालिको के खिलाफ थाने में केस दर्ज
तदुपरांत पुलिस टीम ने 5 मार्च को पिशोर क्षेत्र में दबिश देकर पाया किमहिंद्रा कंपनी का 475 मॉडल ट्रैक्टर (MH 28 AJ 1134) व लाल रंग की बिना नंबर की ट्रॉली में एक आस रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, बनाएं एकीकृत योजना, मंत्री आशीष शेलार ने दिए रेलवे, मनपा और बेस्ट को निर्देश
भंडारा में पीएम सूर्यघर योजना का असर, 9,533 उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य
पुणे: ऑनलाइन गेमिंग से लाखों की ठगी करने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, दुबई से जुड़ा है मास्टरमाइं
महाराष्ट्र में लुटेरी दुल्हन का सनसनीखेज कांड, शादी के एक महीने बाद पति को चूना लगा लाखों के जेवर लेकर फरार
रेत परिवहन का कोई वैध परमिट नहीं होने से पुलिस ने ट्रैक्टर, ट्रॉली व रेत संग कुल 2 लाख, 95,000 रुपये का माल जब्त किया, प्रकाश मोकाशी (26। चालक) व समाधान मोकाशी (मालिक, दोनों निवासी शफेपुर, पिशोर) के खिलाफ पिशोर पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।
मामले की जांच जारी
भाऊसाहेब अदिक (40, दाभाडी, मालिक) व आदिल अख्तर पठान (22, कुंजखेड़ा, चालक) के खिलाफ कन्नड़ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ। विनयकुमार राठौड़ के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस अधीक्षक अपराजिता व उनकी टीम ने को।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर में अनोखी पहल, ‘मैं आयुक्त बनूंगा’ पहल के तहत छात्रों ने आयुक्त जी. श्रीकांत से किया संवाद
दाभाडी में 4.56 लाख का सामान किया जब्त
सिंह ने कहा कि दूसरी कार्रवाई कन्नड़ शहर पुलिस थाना क्षेत्र के दाभाडी में 7 मार्च की गई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मार सोनालिका कंपनी का बिना नंबर का ट्रैक्टर व नीले रंग की बिना नंबर की ट्रॉली पकड़ ली जिसमें अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा था।
जांच में ट्रैक्टर का नंबर (MH 21 BV 5072) मिला। परमिट नहीं होने से पुलिस ने ट्रैक्टर, ट्रॉली व रेत सहित कुल 4 लाख, 56,000 रुपये का माल जब्त किया।
