Chhatrapati Sambhajinagar HSC Result: संभाजीनगर मंडल का रिजल्ट गिरा, 88.67% परिणाम दर्ज
Chhatrapati Sambhajinagar HSC Result: महाराष्ट्र 12वीं परीक्षा परिणाम में संभाजीनगर मंडल का प्रदर्शन इस वर्ष गिरा है। कुल 88.67% रिजल्ट रहा, जबकि लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया।
- Written By: केतकी मोडक
महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड रिजल्ट (कंसेप्ट फोटो, सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar HSC Result Decline: राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बारहवीं परीक्षा का परिणाम शनिवार 2 मई को ऑनलाइन घोषित किया गया। इस वर्ष राज्यभर में कुल 14,33,058 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 12,86,843 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। छत्रपति संभाजीनगर मंडल का परिणाम भी इस वर्ष घटा है।
मंडल का कुल परिणाम 88.67 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष 92.24 प्रतिशत था। इस प्रकार मंडल के परिणाम में 3.56 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। मंडल से 1,84,841 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,82,688 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 1,62,022 छात्र सफल हुए। राज्य के साथ-साथ छत्रपती संभाजीनगर मंडल में भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा।
मंडल में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.24 रहा, जबकि लड़कों का प्रतिशत 86.20 रहा। इस प्रकार लड़कियों का परिणाम लड़कों से 6.22 प्रतिशत अधिक रहा। मंडल में 78,192 लड़कियों में से 72,132 उत्तीर्ण हुई, जबकि 1,04,396 लड़कों में से 89,890 उत्तीर्ण हुए। राज्य स्तर पर भी यही लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.15 रहा।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik Buddha Jayanti Celebration : ‘बुद्धम शरणम गच्छामि’ के उद्घोष से गूंजा फाल्के स्मारक; धूमधाम से मनाई गई
Trimbakeshwar Digital Census: महाराष्ट्र दिवस पर डिजिटल जनगणना का शंखनाद; जनसंख्या में दोगुने उछाल का अनुमान
नागपुर में बिजली टैरिफ पर बवाल, होटल एसोसिएशन का TOD नियमों पर हमला, ग्रीन एनर्जी निवेशकों को झटका
नागपुर में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, गडकरी-नीता ठाकरे ने की स्व-गणना; नागरिकों से सहयोग की अपील
विभिन्न संकायों का परिणाम
इस वर्ष विज्ञान संकाय का परिणाम सबसे अधिक 96.44 प्रतिशत रहा। वाणिज्य संकाय का परिणाम 87.03 प्रतिशत, व्यावसायिक पाठ्यक्रम का 82.74 प्रतिशत और आईटीआई का 81.78 प्रतिशत रहा। कला संकाय का परिणाम सबसे कम 78.02 प्रतिशत दर्ज किया गया। कुल 153 विषयों में से 26 विषयों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा।
मंडल में श्रेणीवार परिणाम हासिल
- छत्रपती संभाजीनगर मंडल में प्रथम श्रेणी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 19,962 रही।
- 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में 53,535 विद्यार्थी सफल हुए।
- द्वितीय श्रेणी में 66,634 और सामान्य उत्तीर्ण श्रेणी में 21,891 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।
यह भी पढ़ें:-नाफेड पोर्टल अचानक बंद होने से किसानों में हड़कंप; वरोरा मंडी में हंगामा, पोर्टल पुन: शुरू करने की उठी मांग
विभागवार के सफल आकड़े
- राज्य में कोकण मंडल ने एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल किया, जहां परिणाम 94.14 प्रतिशत रहा। इसके बाद पुणे 91.25 प्रतिशत, अमरावती 90.92 प्रतिशत, नाशिक 90.72 प्रतिशत, मुंबई 90.08 प्रतिशत, कोल्हापुर 89.97 प्रतिशत रहे। संभाजीनगर मंडल 88.68 प्रतिशत के साथ सातवें स्थान पर रहा। नागपुर का परिणाम 88.67 प्रतिशत और लातूर मंडल का परिणाम सबसे कम 84.14 प्रतिशत दर्ज किया गया।
- शिक्षा मंडल ने इस वर्ष 10 फरवरी से 18 मार्च के बीच परीक्षा आयोजित की थी। विशेष बात यह रही कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार परिणाम पहले घोषित किया गया। राज्यभर के नौ मंडलों से कुल 14,44,413 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इस वर्ष कुल परिणाम में गिरावट के बावजूद लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन कर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। वहीं संभाजीनगर मंडल के परिणाम में आई गिरावट चिंता का विषय मानी जा रही है।
