Sambhajinagar में कचरा केंद्र पर हंगामा: काम रुकवाने और धमकी के आरोप में नेताओं पर NC दर्ज
Chhatrapati Sambhajinagar News: छत्रपति संभाजीनगर में कचरा ट्रांसफर सेंटर पर हंगामे का मामला सामने आया। इम्तियाज जलील समेत अन्य पर धमकी व गाली-गलौज का एनसी दर्ज।
- Written By: अंकिता पटेल
संभाजीनगर कचरा केंद्र विवाद,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Imtiaz Jaleel Case: छत्रपति संभाजीनगर ठोस कचरा प्रबंधन के कचरा ट्रांसफर सेंटर में घुसकर गाली-गलौज कर काम बंद कराने व कर्मियों व सुरक्षा कर्मियों को धमकाने की घटना प्रकाश में आई है। एन-12 हडको क्षेत्र में 2 मई की शाम करीब 6:51 बजे हुई घटना के दौरान एक कर्मी का मोबाइल छीन फेंकने का आरोप लगाया गया है। प्रकरण में एमआईएम के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व सांसद इम्तियाज जलील के अलावा मनपा के विपक्ष नेता अब्दुल समीर अब्दुल साजिद व नगरसेवक काकासाहेब काकड़े के खिलाफ सिटी चौक पुलिस थाने में गैरसंज्ञान (एनसी) का मामला दर्ज किया गया है।
विशाल कांबले (35) शिकायत में कहा कि महानगर पालिका ने कचरा संग्रहण व परिवहन के लिए ने वेस्टर्न इमर्जनरी कंपनी को ठेका दिया है। कंपनी का एन-12 में बंदिस्त कचरा ट्रांसफर सेंटर है, जहां प्रभाग 6, 12, 13 व 14 से घर-घर से एकत्रित कचरा घंटागाड़ियों के जरिए लाकर सीधे हसूल प्रोसेसिंग सेंटर भेजा जाता है।
भय के चलते कर्मी नदारद
यह वावस्था वर्ष 2018 से शुरू है व पहले खुले में होने वाला ट्रांसफर अब पूरी तरह यांत्रिक व बंदिस्त तरीके से किया जाता है। कांबले ने शिकायत में कहा कि शुक्रवार को दिनभर काम सुचारू रूप से चल रहा था व दोपहर में छत्रपति संभाजीनगर मनपा आयुक्त अमोल वेडगे ने भी केंद्र का दौरा किया था।
सम्बंधित ख़बरें
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
पेड़ भी बचेंगे प्रोजेक्ट भी बनेगा, MMRDA ने 13.9 Km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बदला डिजाइन
परभणी मंदिर हादसा: मलबे से निकलीं अपनों की लाशें, 5 मृतकों की हुई पहचान; मातम में बदली खुशियां
गणपतिपुले में समुद्र की लहरों में बहने वाले पांच श्रद्धालुओं का अब तक नहीं लगा सुराग, खोज अभियान जारी
यह भी पढ़ें:- Nagpur Weekly Market: स्मार्ट सिटी का दावा, सड़क पर बाजार की हकीकत, अव्यवस्था से जाम और हादसे
शाम 6:51 बजे जलील, अब्दुल समीर व नगरसेवक काकासाहेब काकड़े केंद्र पर पहुंचे व कर्मियों के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार करते हुए काम बंद करा दिया, शिकायत में कहा गया है कि घटना के दौरान कुछ कर्मी भय के चलते वहां से चले गए, साथ ही कर्मचारी हार्दिक पाचाल का मोबाइल छीनकर फेंकने का आरोप भी लगाया गया है। घटना के चलते कुछ समय के लिए केंद्र का कामकाज बाधित रहा। सिटी चौक पुलिस थाने में एनसी मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
