Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 17 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छत्रपति संभाजीनगर में खौफनाक वारदात: 5 लाख के विवाद में मां की हत्या, 14 महीने के मासूम को जिंदा नदी में फेंका

Chhatrapati Sambhajinagar Crime News: छत्रपति संभाजीनगर में 5.5 लाख रुपये के विवाद में मां-बेटे की हत्या का पर्दाफाश हुआ है। पैसे लौटाने के बहाने बुलाकर महिला का गला घोंटा और मासूम को नदी में फेंका।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jul 17, 2026 | 10:31 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Chhatrapati Sambhajinagar Double Murder Case: छत्रपति संभाजीनगर में उधार दिए गए लाखों रुपये वापस करने का झांसा देकर एक विवाहिता का अपहरण कर उसकी गला घोंटकर हत्या करने और उसके 14 माह के मासूम बेटे को जिंदा नदी में फेंककर मार डालने की दिल दहला देने वाली घटना का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस दोहरे हत्याकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने पैसे के विवाद में पूरी साजिश रचकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

1 अप्रैल से लापता थे मां और बेटा

पुलिस के अनुसार, साजापुर निवासी सायमा सलमान चौधरी (26) और उसका 14 माह का बेटा साजिम उर्फ बाबू एक अप्रैल से लापता थे। बेटी और नाती का कोई सुराग नहीं मिलने पर सायमा के पिता अब्दुल लतीफ चौधरी ने एमआईडीसी वालूज पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हो गया कि सायमा पुणे स्थित अपने पति के पास भी नहीं पहुंची थी।

कुएं में मिला महिला का शव

इसी बीच 6 अप्रैल को नासिक जिले के वावी थाना क्षेत्र के कणकोरी गांव के पास एक कुएं से महिला का शव बरामद हुआ। पहचान होने पर पता चला कि शव सायमा का है। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की।

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर में DCP दफ्तर के PSI पर दुष्कर्म का केस, शिक्षिका को कार से फेंका; महकमे में मचा हड़कंप

नौकरी के नाम पर युवतियों को बंधक बनाने का आरोप, नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी पर इंदौर में जांच तेज

स्लो पॉइजन से लेकर सुपारी किलिंग तक प्लान हुआ था फेल, केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया चौंकाने वाला खुलासा

भंडारा एलसीबी का रेत माफिया पर बड़ा प्रहार; दो अलग-अलग जगहों से ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, 14 लाख का माल बरामद

बैंक लेनदेन से खुला राज

जांच के दौरान पुलिस ने सायमा के बैंक खातों का विवरण खंगाला। इसमें सामने आया कि उसने नूरजमा अहमद चौधरी को 50 हजार रुपये तथा सद्दाम उर्फ आमिर अहमद चौधरी को 5 लाख रुपये दिए थे। इसी आधार पर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि रुपये लौटाने के बहाने सायमा को पंढरपुर बुलाया गया था। वहां से उसे और उसके मासूम बेटे को कार में बैठाकर ले जाया गया।

पहले मां की हत्या, फिर मासूम को नदी में फेंका

छत्रपति संभाजीनगर पुलिस के अनुसार, सफर के दौरान आरोपियों ने सायमा का दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव नासिक जिले के कणकोरी क्षेत्र स्थित एक कुएं में फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी पुणे की ओर रवाना हुए और रास्ते में 14 माह के मासूम साजिम को जिंदा ही नदी के तेज बहाव में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:- सुनील तटकरे की CM फडणवीस से गुप्त मुलाकात पर NCP में भूचाल, सुनेत्रा पवार से बिना पूछे मिलने गए थे नेता

दो आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

सायमा के पिता की शिकायत के आधार पर वावी पुलिस थाने में दर्ज प्रकरण को आगे की जांच के लिए एमआईडीसी वालूज पुलिस थाने को सौंप दिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक संदीप राजपूत कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

Chhatrapati sambhajinagar double murder mother and son killed over money dispute

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2026 | 10:31 AM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Chhatrapati Sambhajinagar Crime
  • Crime News
  • Murder

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.