नौकरी के नाम पर युवतियों को बंधक बनाने का आरोप, नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी पर इंदौर में जांच तेज
Indore News: इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी पर नौकरी का झांसा देकर युवतियों से हजारों रुपये वसूलने और हॉस्टल में बंधक बनाकर रखने के आरोप लगे हैं।
- Reported By: अंशुल मुकाती
राजेन्द नगर थाना (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया )
Indore Network Marketing Racket: इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर युवतियों से लाखों रुपये वसूलने और उन्हें कथित रूप से बंधक बनाकर रखने की शिकायत सामने आई है । शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़ा पाया गया है और कंपनी की संचालक उर्मिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
आदिवासी क्षेत्रों से लाई गई थीं युवतियां
पुलिस के अनुसार रतलाम जिले के रावटी समेत आदिवासी क्षेत्रों से 30 से अधिक युवतियों को इंदौर लाकर एक हॉस्टल में रखा गया था। युवतियों का आरोप है कि उन्हें नौकरी और अच्छी कमाई का सपना दिखाकर बुलाया गया, लेकिन यहां आने के बाद उनकी गतिविधियों पर पाबंदियां लगा दी गईं। परिजनों से बात करने और मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की भी अनुमति नहीं दी जाती थी।
फीस वसूलकर दी जा रही थी ट्रेनिंग
पीड़ित युवतियों ने आरोप लगाया है कि आयुर्वेदिक उत्पाद बेचने के नाम पर उनसे पहले 7 हजार रुपये कम्युनिकेशन शुल्क और 16 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा कराई गई। इसके बाद उन्हें हॉस्टल में रखकर नेटवर्क मार्केटिंग की ट्रेनिंग दी जाती थी और बाहर आने-जाने की अनुमति भी नहीं थी।
सम्बंधित ख़बरें
मोबाइल के चक्कर में गई जान! जहरीली गैस ने ली कथावाचक की जिंदगी, बचाने गया दोस्त भी गिरा
स्कूल बैग से निकली फुफकारती नागिन! मासूम ने चेन खोली और क्लास में मच गई चीख-पुकार
कॉलेज के बाहर अश्लील हरकतों से परेशान छात्राएं पहुंचीं कलेक्टर कार्यालय, प्रशासन पर लगे लापरवाही के आरोप
स्लो पॉइजन से लेकर सुपारी किलिंग तक प्लान हुआ था फेल, केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया चौंकाने वाला खुलासा
चार युवतियां देर रात हॉस्टल से भागीं
मामले का खुलासा तब हुआ जब चार युवतियां देर रात हॉस्टल से निकलकर बिना रेलवे टिकट रतलाम पहुंच गईं। वहां पहुंचकर उन्होंने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन इंदौर पहुंचे और पुलिस कमिश्नर से शिकायत की, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई।
यह भी पढें:इंदौर में ड्रग्स और क्रिकेट सट्टा नेटवर्क की जांच तेज, नाना पटवारी से देर रात तक पूछताछ
पुलिस कर रही विस्तृत जांच
जांच के दौरान इंदौर पुलिस को महाभारती इंटरप्राइजेज नाम से संचालित कार्यालय की जानकारी मिली है। राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने संचालक उर्मिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इस नेटवर्क के जरिए अन्य युवाओं को भी इसी तरह निशाना तो नहीं बनाया गया।
