छत्रपति संभाजीनगर में तेज रफ्तार कार का कहर, 6 लोगों को उड़ाया, 2 की मौत
छत्रपति संभाजीनगर शहर में शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक 70 वर्षीय एक व्यक्ति समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 अन्य घायल हो गए।
- Written By: आकाश मसने
हादसे का सीसीटीवी फुटेज (सोर्स: सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के सिडको क्षेत्र में ‘काला गणपति’ मंदिर के पास शुक्रवार को भीषण हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार ने 6 को कूचल दिया। हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग व एक अन्य की मौत हो गई। वहीं एक महिला समेत 4 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज जारी है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
एमआईडीसी सिडको पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब सवा 9 बजे सिडको क्षेत्र में ‘काला गणपति’ मंदिर के पास हुआ। हादसे के बाद कार चालक को हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को टक्कर मार दी, जिससे उनमें से 2 की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुनाजी शेवाले के रूप में हुई है। शेवाले मंदिर में चौकीदारी का काम करते थे।
हादसे के बाद मची चीख-पुकार
हादसा इतना भयावह था कि वहां मौजूद लोगों में खौफ का माहौल है। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया। जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?
SRA सीधे आपके द्वार! धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए डॉ. महेंद्र कल्याणकर की नई पहल
लाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
विजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय महिला समेत दो घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 65 और 60 वर्षीय दो अन्य का चिकलथाना क्षेत्र में स्थित एक सरकारी अस्पताल में इलाज हो रहा है।
आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
हादसे के बाद कार चालक प्रकाश मागर (30) दुर्घटनास्थल से भाग गया था, लेकिन पुलिस ने उसका पता लगाकर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं आगे की जांच जारी है।
छत्रपति संभाजीनगर की ‘सोनम’ का भयानक कारनामा, मामा से अनैतिक संबंध, पति की हत्या
कैसे हुआ हादसा
तेज रफ्तार कार के कहर के बाद से श्रद्धालुओं में डर का माहौल बन गया। श्रद्धालु काला गणपति मंदिर जा रहे थे। मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते वक्त श्रद्धालु इस हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कार सीढ़ियां चढ़ गई। इसमें श्रद्धालु कुचले गए।
