Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संभाजीनगर में भाजपा–शिंदे युति में दरार, उम्मीदवार चयन बना वजह; सियासी हलचल

BJP Shinde Alliance: छत्रपति संभाजीनगर में मनपा चुनाव से पहले भाजपा–शिंदे युति में खटास सामने आई है। भाजपा से टिकट न मिलने पर 10 नाराज कार्यकर्ताओं को शिंदे गुट ने उम्मीदवार घोषित कर लिया।

  • By अंकिता पटेल
Updated On: Jan 01, 2026 | 12:59 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Election: छत्रपति संभाजीनगर भाजपा और शिंदे गुट की युति में सब कुछ ठीक नहीं होने का संकेत एक बार फिर उम्मीदवार चयन प्रक्रिया से सामने आया है।

भाजपा द्वारा टिकट से वंचित किए गए दस नाराज इच्छुक कार्यकर्ताओं को शिंदे गुट ने तत्काल उम्मीदवार घोषित कर अपने खेमे में शामिल कर लिया। इस घटनाक्रम से स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई है और युति के भीतर चल रहे अंतर्विरोध खुलकर सामने आ गए हैं।

मनपा चुनाव की पृष्ठभूमि में भाजपा में उम्मीदवार बनने के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आए थे। कई निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने इच्छुक के रूप में पार्टी के सामने आवेदन दिए और साक्षात्कार भी हुए।

वरिष्ठ स्तर से सकारात्मक संकेत मिलने के कारण कई कार्यकर्ताओं को टिकट लगभग तय होने का भरोसा भी दिया गया था। हालांकि अंतिम चरण में युति के समीकरण बदलने से कुछ नामों को अचानक बाहर कर दिया गया।

इससे संबंधित कार्यकर्ताओं में तीव्र असंतोष फैल गया। इस घटनाक्रम सेहलचल मच गई है और युति के भीतर चल रहे अंतर्विरोध खुलकर सामने आ गए हैं।

नाराजगी का फायदा

भाजपा में पनपी इसी नाराजगी का फायदा उठाते हुए शिंदे गुट ने कदम बढ़ाया, भाजपा से टिकट न मिलने वाले दस कार्यकर्ताओं को सीधे उम्मीदवार घोषित कर शिंदे गुट ने अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने की रणनीति अपनाई।

सूत्रों के अनुसार, इन उम्मीदवारों को जिताने की जिम्मेदारी पालकमंत्री संजय शिरसाट के गुट को सौपी गई है। इस पूरे घटनाक्रम में भाजपा के मंत्री अतुल सावे की भूमिका को लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

इन इच्छुकों को मिलाल टिकट

भाजपा छोड़कर शिंदे गुट में शामिल होने वालों में लता दलाल, कुणाल मराठे, सुनीता अरविंद डोणगांवकर, भावेश सराफ, बालासाहेब गायकवाड और गीता आयार्च सहित अन्य कुछ कार्यकर्ता शामिल, हैं। ये सभी अब शिंदे गुट के मंच से चुनावी मैदान में उतरेंगे।

खास बात यह है। कि ये कार्यकर्ता लंबे समय से भाजपा में सक्रिय थे, लेकिन युति की राजनीति में खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। इस घटनाक्रम से यह साफ हो गया है कि भाजपा और शिंदे गुट की युति फिलहाल आला नेताओं के स्तर तक ही सीमित नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें:-नववर्ष स्वागत के लिए छत्रपति संभाजीनगर में कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त,70 चौराहों पर कड़ी नजर

जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच इसे लेकर असंतोष बना हुआ है। पहले से ही युति को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी और अब उम्मीदवार चयन में हुए इस घटनाक्रम ने पार्टी के लिए नई परेशानी खड़ी कर दी है। आगामी चुनाव में इस आंतरिक असंतोष का असर परिणामों पर पड़ेगा या नहीं, इस पर पूरे राजनीतिक गलियारे की नजर टिकी हुई है।

Chhatrapati sambhajinagar bjp shinde alliance candidate row

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 01, 2026 | 12:59 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

Badlapur के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए का आतंक, राकां का वन विभाग के खिलाफ अनोखा विरोध

2

चंद्रपुर में ड्रग्स बेचते नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.84 लाख का माल जब्त

3

184 गांवों पर ‘बफर जोन’ की तलवार! टाइगर रिजर्व के नाम पर रोजगार का ‘शिकार’, भंडारा में बड़ा खेला!

4

Fraud: भूमि निवेश के नाम पर 64 लाख की ठगी, ठाणे में महिला समेत सात पर केस दर्ज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.