संभाजीनगर: भीषण गर्मी का असर पालतू जानवरों पर, बढ़ रहे हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन; विशेषज्ञों की चेतावनी
Pet Health Summer Tips: गर्मी बढ़ने से पालतू जानवरों में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और भूख कम होने की समस्या बढ़ रही है। पशु चिकित्सकों ने जानवरों की विशेष देखभाल और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
- Written By: अंकिता पटेल
Sambhajinagar Animal Dehydration Risk ( Source: Social Media )
Sambhajinagar Animal Dehydration Risk: छत्रपति संभाजीनगर इस वर्ष गर्मी ने समय से पहले ही तीव्र रूप धारण कर लिया है। बढ़ते तापमान का असर जहां लोगों पर पड़ रहा है, वहीं पशु-पक्षी भी इससे अछूते नहीं हैं।
पालतू जानवरों में डिहाइड्रेशन, गैस्ट्रो, भूख कम लगना व हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। पशु चिकित्सकों ने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
शहरी क्षेत्रों में कुत्ते बिल्ली पालने का चलन बढ़ा है, वहीं ग्रामीण व अर्थ शहरी इलाकों में गाय, भैंस, बकरी, मुर्गियां व विभिन्न पक्षी पाले जाते हैं। गर्मी के मौसम में विशेष रूप से कुत्ते व बिल्लियां अधिक प्रभावित हो रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र विधानसभा में मुस्लिम आरक्षण पर जबरदस्त हंगामा, अमीन पटेल और मंत्री नितेश राणे के बीच तीखी नोकझोंक
महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र खत्म, अब 7 दिसंबर से नागपुर में होगा शीतकालीन सत्र, देखें रिपोर्ट कार्ड
जब तक न्याय नहीं, तब तक बाहर जाना बंद! बीज धोखाधड़ी के खिलाफ NCP का अकोला में जोरदार आंदोलन
नासिक में 4,000 करोड़ के टेंडर पर सियासी घमासान; सुहास कांदे के आरोपों पर समीर भुजबल का पलटवार, सभी आरोप खारिज
कई नस्लों में शरीर का तापमान संतुलित रखने के लिए बाल झड़ते हैं। विशेषज्ञ अतिरिक्त बाल ट्रिम कराने की सलाह देते हैं, लेकिन पूरे बाल हटाना खतरनाक हो सकता है।
इन लक्षणों पर रखें नजर
पशु चिकित्सकों के अनुसार, अत्यधिक हांफना या तेज सांस लेना, मुंह से लार टपकना, सुस्ती या एक ही जगह पड़े रहना, उल्टी या दस्त, जीभ बाहर निकलना अत्यधिक थकान या बेहोशी जैसे संकेत हीट स्ट्रोक के हो सकते हैं। पशु चिकित्सक डॉ. शीला जाधव ने बताया कि पालतू जानवरों को सुबह जल्दी या शाम को धूप कम होने पर ही भोजन दें।
यह भी पढ़ें:-छात्रों के लिए नई पहल: मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में ऑटोमोबाइल वर्कशॉप से छात्रों को मिलेगा प्रोफेशनल अनुभव
पशुओं के शरीर पर ठंडा पानी
दिनभर स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध रखें। दोपहर के समय उन्हें बाहर टहलाने से बचें, कुत्तों को धूप में बांधकर न रखें व न ही बंद गाड़ी में छोड़ें। उनके रहने का स्थान साफ-सुथरा व हवादार होना चाहिए, दोपहर में पशुओं के शरीर पर ठंडा पानी छिड़कें, नियमित स्नान कराएं, संतुलित व पौष्टिक आहार उपलब्ध कराएं, इसके अलावा, सड़क पर रहने वाले पशु-पक्षियों के लिए जगह-जगह पानी से भरे बर्तन रखने व छाया की व्यवस्था करने की अपील भी की गई है।
