छात्रों के लिए नई पहल: मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में ऑटोमोबाइल वर्कशॉप से छात्रों को मिलेगा प्रोफेशनल अनुभव

Sambhajinagar Technical Education: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में कंसल्टिंग सेवा शुरू होगी। इससे छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ पेशेवर अनुभव भी मिलेगा।
A New Initiative for Students: Automobile Workshop at Marathwada University to Provide Professional Experience to Students
Sambhajinagar Skill Development Program( Source: Social Media )
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Skill Development Program: छत्रपति संभाजीनगर डॉ. चाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अब व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ-साथ पेशेवर अनुभव भी मिलेगा।

विश्वविद्यालय के दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र (डीडीयूकेके) के ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में कंसल्टिंग (सलाहकार) सेवा शुरू करने के प्रस्ताव को प्रबंधन परिषद की बैठक में मंजूरी दी गाई है।

यह जानकारी कुलसचिव डॉ. प्रशांत अमृतकर ने दी। मंगलवार को कुलपति डॉ. विजय फुलारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्र-कुलगुरु डॉ. वाल्मीक सरवदे सहित कुल 18 सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में 15 विभिन्न विषयों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सर्विसिंग व मरम्मत कार्य शुरू करने का प्रस्ताव प्रमुख रहा। डीडीयुकेके विभाग के ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में पहले से ही आधुनिक उपकरण और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

प्रयोगशाला में ही वाहनों की सर्विसिंग और मरम्मत

इनका उपयोग कर विद्यार्थियों को अधिकतम प्रायोगिक प्रशिक्षण देने और विश्वविद्यालय के लिए आय का स्रोत विकसित करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। इस संबंध में विभाग की संचालक डॉ. भारती गवली द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को परिषद ने स्वीकृति प्रदान की।

इस निर्णय के बाद अब विश्वविद्यालय परिसर की प्रयोगशाला में ही वाहनी की सर्विसिंग और मरम्मत का कार्य किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को वास्तविक कार्य अनुभव मिलेगा इसके अलावा बैठक में विद्यार्थी विकास महल की 13 मार्च को हुई बैठक के कार्यवृत्त को मंजूरी दी गई तथा आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए नए पाठ्‌यक्रमों और वैचों से संबंधित 27 प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com