छत्रपति संभाजीनगर को स्वच्छ बनाने के लिए मनपा का मास्टरप्लान, 10 सालों में खर्च करेगी 720 करोड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की गई थी। जिसको लेकर अब छत्रपति संभाजी नगर महानगरपालिका ने भी तैयारियां तेज कर ली है। इस मनपा 10 सालों में 720 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: शहर में घर-घर से कचरा संग्रहण के लिए मनपा एजेंसी नियुक्त करेगी। इसके लिए निविदा प्रक्रिया जारी है। हाल ही में प्रस्तुतिकरण देने वाली तीन एजेंसियों में दो गुजरात व एक मुंबई की थीं।
वित्तीय बोलियों की जांच के बाद योग्य कंपनी को सितंबर के अंत तक कार्यादेश दिया जाएगा। स्वच्छ भारत अभियान में शीर्ष दस में रहने के आधार पर एजेंसी का चयन किया जाएगा व मनपा इस पर 10 वर्षों में 720 करोड़ रुपए खर्च करेगी। शहर में कचरा संग्रहण के लिए नियुक्त रेड्डी कंपनी का कार्यकाल अगले वर्ष समाप्त होगा।
नई एजेंसी नियुक्त करने के लिए निविदा प्रक्रिया लागू की जा रही है। स्वच्छ भारत अभियान में शीर्ष शहरों में काम कर चुकी एजेंसियों को वरीयता दी जा रही है। मनपा आयुक्त जी श्रीकांत शहर को इंदौर की तरह देश में नंबर वन बनाने के लिए प्रयासरत हैं। तीन कंपनियों, वडोदरा, गुजरात की ओम स्वच्छता, मैसूर की जिगर ट्रांसपोर्ट व मुंबई की वेस्टर्न इमेजरी ने निविदा जमा की है। मनपा रेड्डी कंपनी को हर माह 3 से 3।50 करोड़ रुपएबिल देती है। अब नई कंपनी के शहर की सफाई की गांरटी लेने के बाद हर महीने 6 करोड़ रुपए का भगतान किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
छत्रपति संभाजीनगर में TET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, AIMIM का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन
इंदौर मॉडल पर संवरेगा छत्रपति संभाजीनगर, शहर के सौंदर्यीकरण के लिए ली जाएगी पेंट विक्रेताओं की मदद
छत्रपति संभाजीनगर में पथ विक्रेता समिति चुनाव का ऐलान, 25 जुलाई को मतदान, 1 जुलाई से नामांकन पत्र मिलेंगे
ये भी पढ़ें :- गणेशोत्सव के दौरान एक्शन मोड में आयी जालना ट्रैफिक पुलिस, वाहन चालकों पर ठोंका 3.5 करोड़ का जुर्माना
बंद घंटागाड़ियों को दी जाएगी प्राथमिकता
वर्तमान में घंटागाड़ियां खुली होने से सड़कों पर कचरा बिखरता है। नई निविदा के अनुसार, वाहन पूरी तरह से पूरी तरह ढ़के होंगे। इन घंटागाड़ियों में तीन कंपार्टमेंट होंगे। गीले, सूखे व घरेलू चिकित्सा – अपशिष्ट के लिए अलग-अलग डिब्बे होंगे।
