-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Central Bank Of India Has Approved The Loan Proposal Of Aurangabad Municipal Corporation Know So Many Crores Of Loans Will Be Given
Central Bank of India ने औरंगाबाद महानगरपालिका के कर्ज प्रस्ताव को दी मंजूरी, जानें इतने करोड़ मिलेंगे लोन
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

File Photo
औरंगाबाद : केंद्र सरकार (Central Government) ने औरंगाबाद (Aurangabad) को स्मार्ट सिटी योजना (Smart City Planning) में शामिल करने के बाद 500 करोड़ रुपए का निधि मंजूर किया था। इस निधि के तहत शहर में कई विकास कार्य जारी है। महानगरपालिका की आर्थिक स्थिति (Economic Status) काफी कमजोर होने के चलते महानगरपालिका को इस योजना में अपने हिस्से की रकम अदा करना टेढ़ी खीर साबित हो रहा था।
महानगरपालिका प्रशासन ने अपने हिस्से की रकम अदा करने के लिए बैंक से 250 करोड़ रुपए का लोन पाने के लिए सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया में प्रस्ताव दाखिल किया था। बैंक ने लोन मंजूर कर बुधवार को 250 करोड़ की रकम महानगरपालिका के खाते में ट्रांसफर की। इस रकम से स्मार्ट सिटी योजना के लिए 182 करोड़ रुपए का हिस्सा अदा किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई से होगी 3% बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल
महाराष्ट्र में 31 जुलाई तक जारी रहेगा ‘वन स्टेट वन ई-चालान’, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी डिजिटल सख्ती
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
विस्फोटक फैक्ट्रियों में हादसों की जांच के लिए केंद्र ने बनाई विशेष समिति; नागपुर हाई कोर्ट में सुनवाई टली
औरंगाबाद स्मार्ट सिटी की ओर से 491 करोड़ रुपए का निधि उपलब्ध होगी
गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी योजना के लिए केंद्र सरकार से मंजूर 500 करोड़ रुपए में से अब तक 294 करोड़ रुपए केंद्र से प्राप्त हो चुके है। वहीं, राज्य सरकार से 250 करोड़ और महानगरपालिका को अपने हिस्से में 250 करोड़ अदा करना है। राज्य सरकार ने अपने हिस्से में से अब तक 147 करोड़ रुपए अदा किए है। इससे पूर्व महानगरपालिका ने अपने 250 करोड़ रुपए के हिस्से में से 68 करोड़ रुपए अदा किए है। जल्द ही केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 309 करोड़ रु़पए का हिस्सा मिलेगा। वहीं, महानगरपालिका के 182 करोड़ रुपए भी रहेंगे। जिसके चलते औरंगाबाद स्मार्ट सिटी की ओर से 491 करोड़ रुपए का निधि उपलब्ध होगी।
शहर में होंगे तेजी से कई विकास कार्य
बुधवार को सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने महानगरपालिका को 250 करोड़ का लोन मंजूर करने की जानकारी महानगरपालिका कमिश्नर आस्तिक कुमार पांडेय ने पत्रकारों को देते हुए बताया कि बैंक से लोन मिलने से शहर में और अधिक विकास कार्य होंगे। बैंक से मिले लोन से तत्काल स्मार्ट सिटी योजना के लिए महानगरपालिका के हिस्से की 182 करोड़ रुपए की रकम अदा की जाएगी। स्मार्ट सिटी परियोजना 1 हजार करोड़ की है। इसमें केंद्र सरकार 500 करोड़ देंगी। वहीं, महानगरपालिका और राज्य सरकार को अपने हिस्से की 250-250 करोड़ की रकम अदा करना है। बीते दिनों कर्ज पाने के लिए महानगरपालिका प्रशासन ने राज्य के नगर विकास विभाग के पास प्रस्ताव दाखिल किया था। राज्य सरकार से उक्त प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए जिले के पालकमंत्री सुभाष देसाई ने पहल की। जिसके चलते नगर विकास विभाग ने भी तत्काल महानगरपालिका के उक्त प्रस्ताव को मंजूरी दी। राज्य सरकार ने मंजूरी देते ही बुधवार को सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने महानगरपालिका को 250 करोड़ का लोन मंजूर किया।
Central bank of india has approved the loan proposal of aurangabad municipal corporation know so many crores of loans will be given
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Oppo Reno 16 Series ‘Baby Monster’ Edition: खास K-pop थीम्ड बॉक्स और एक्सेसरीज के साथ आएगा Oppo का नया फोन
Jul 29, 2026 | 09:21 AM₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार, झारखंड में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, 2 दशकों से था फरार
Jul 29, 2026 | 09:20 AMExplainer: रील्स छोड़… रियल रिटर्न के पीछे भागी Gen-Z, शेयर बाजार में 40% पहुंची हिस्सेदारी; देखें आंकड़ा
Jul 29, 2026 | 09:20 AMभारत-चीन पर US का टैरिफ बम! रूसी तेल खरीदने पर अब लगेगा 100% टैक्स; अमेरिकी सीनेट में बिल पास
Jul 29, 2026 | 09:16 AMYRKKH Twist: अभीरा की प्रेग्नेंसी की खबर के बीच मायरा-मुक्ति का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जानें नया ट्विस्ट
Jul 29, 2026 | 09:12 AMमहाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में बदला प्रसाद का स्वाद, अब सप्ताह में दो दिन मिलेगा दक्षिण भारतीय भोजन
Jul 29, 2026 | 09:09 AMRobot Ban: अमेरिका में इंसानी रोबोट की एंट्री बैन, ट्रंप को चीन से हैकिंग और साइबर हमले का बड़ा डर
Jul 29, 2026 | 09:09 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














