संभाजीनगर: जनगणना अभियान के बीच दुखद घटना, ड्यूटी के दौरान शिक्षक का निधन, परिवार को सहायता का प्रस्ताव
Sambhajinagar Census 2026: जनगणना-2026 ड्यूटी के दौरान शिक्षक किशोर समुद्रे के निधन से शोक की लहर है। परिवार को आर्थिक सहायता और अन्य राहत दिलाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया शुरू हुई है
- Written By: रूपम सिंह
जनगणना (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Sambhajinagar Census Duty: छत्रपति संभाजीनगर राष्ट्रीय जनगणना-2026 अभियान के तहत प्रगणक के रूप में कार्यरत शिक्षक किशोर समुद्रे का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। इस कार्य में सक्रिय रूप से जुटे रहने के दौरान हुई उनकी मृत्यु से शिक्षा जगत व प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। अब उनके परिवार को आर्थिक सहायता व अन्य राहत दिलाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पिछले 25 वर्षों से पीरबाजार स्थित भागीरथीबाई स्कूल में कार्यरत समुद्रे की नियुक्ति जनगणना-2026 के अंतर्गत झोन नंबर-10 में की गई थी। वे 15 मई से घर-घर सर्वेक्षण के कार्य में जुटे हुए थे। उन्हें 60 घरों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसमें से उन्होंने लगभग 91 प्रश कार्य पूरा कर लिया था। इसी दौरान उनका आकस्मिक निधन हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही शहर जनगणना अधिकारी तथा उपआयुक्त अपर्णा थेटे, सहायक आयुक्त अर्चना राजपूत, रमेश मोरे व संजय सुरड़कर ने परिवार से मुलाकात कर ढाढस बंधाया।
शिक्षक के परिवार को मदद दिलाने का होगा प्रयास
वहीं, संभाजीनगर मनपा आयुक्त अमोल येड़गे ने भी दूरभाष पर परिजनों से संवेदनाएं व्यक्त की। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संगठन संयुक्त कृती समिति ने प्रशासन के समक्ष कई मांगे रखीं।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर मनपा में बवाल: कर्मचारी से मारपीट करने वाला ठेकेदार होगा ‘ब्लैकलिस्ट’, आयुक्त के कड़े निर्देश
बारामती के शिर्सुफल-पारवडी पुल पर गहरे गड्ढों से बढ़ा बड़ा संकट; अधूरा काम छोड़ने पर ग्रामीणों का अल्टीमेटम
4 महीने से नहीं मिला कमीशन, नागपुर के राशन दुकानदारों के सामने आर्थिक संकट; मांग के बावजूद प्रशासन उदासीन
महावितरण के दावों की खुली पोल, मानसून पूर्व तैयारी के बावजूद गांवों में गुल रही बिजली
समन्वयक चंद्रकांत चव्हाण, गणेश पवार, विलास पाटील व डॉ. उमाकांत राठौड़ सहित अन्य पदाधिकारियों ने परिवार को आर्थिक सहायता देने तथा छत्रपति संभाजीनगर जनगणना ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने वाले कर्मचारियों के लिए विशेष लाभ उपलब्ध कराने की मांग की, आयुक्त येड़गे के निर्देश पर मांगों का निवेदन राज्य सरकार को भेजा जाएगा।
यह भी पढे़ं:- बारामती के शिर्सुफल-पारवडी पुल पर गहरे गड्ढों से बढ़ा बड़ा संकट; अधूरा काम छोड़ने पर ग्रामीणों का अल्टीमेटम
चिकित्सकों ने बताया हृदयाघात बना मौत का कारण
प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिक्षक समुद्रे की मृत्यु का कारण ‘मायोकार्डियल इन्फाक्र्शन इन अंडरलाइंग कोरोनरी आर्टरी डिजीज’ बताया गया है। चिकित्सकों के अनुसार हृदय की रक्त वाहिनियों से जुड़ी बीमारी के कारण आए गंभीर हृदयाघात से उनका निधन हुआ।
उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 1 बजे भीमनगर श्मशान भूमि में हुआ, किशोर के परिवार में माता-पिता, पत्नी, पुत्र, पुत्री, भाई-बहन है। समुद्रे को शिक्षक संगठनों ने कर्तव्यनिष्ठ व समर्पित शिक्षक बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन को जनगणना अभियान व शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।
