Marathwada MNC Election से पहले भाजपा में मंथन, चव्हाण ने गुटबाजी पर साधी लगाम
Sambhajinagar: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने मराठवाड़ा बैठक में पदाधिकारियों को फटकार लगायी है। झूठे आंकड़े न देने की चेतावनी, गुटबाजी पर लगाम व संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिए।
- Written By: अपूर्वा नायक
छत्रपति संभाजीनगर मनपा (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने मराठवाड़ा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अलावा मनपाओं, जिला परिषद, पंचायत समितियों व नगर पालिका चुनावों में पार्टी का अवलोकन बीते दिन आयोजित बैठक में किया।
इस दौरान शहर के 29 में से 13 प्रभागों में भाजपा ‘ए’ में शामिल होने की बात पदाधिकारियों ने चव्हाण के समक्ष रखी। प्रदेशाध्यक्ष ने यह जानने की कोशिश की कि क्या मराठवाड़ा में पार्टी खुद के बूते चुनाव लड़ सकती है।
सर्वोच्च न्यायालय ने 31 जनवरी, 2026 से पहले स्थानीय निकाय चुनाव लेने के निर्देश देने के बाद सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं जिसमें केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी भी पीछे नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती के पीआई पर पत्नी को सड़क पर मारने का आरोप, डाबकी रोड पुलिस थाने में शिकायत
अंधश्रद्धा फैलाने वाले भोंदू बाबा गिरफ्तार, बच्चों पर अमानवीय प्रयोग, पुलिस ने अमरावती से पकड़ा
प्रतिबंधित प्लास्टिक और अस्वच्छता फैलाने वालों पर कार्रवाई, मनपा स्वच्छता विभाग ने वसूला 36 रु. हजार जुर्माना
गैस सिलेंडर की कमी से नागरिक त्रस्तलक्ष्य पूरा नहीं, लंबी कतारें और कालाबाजारी जारी
मराठवाड़ा संभाग की बैठक में पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्र में पार्टी की स्थिति प्रदेशाध्यक्ष चव्हाण के सामने रखी आगामी स्थानीय निकाय चुनाव के साथ मराठवाड़ा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भी जीत हासिल करने का संकल्प किया गया।
हालांकि, यह सीट महायुति के गठबंधन सहयोगी (अजित पवार गुट) के सतीश चव्हाण के पास है। इससे पहले 10 अक्टूबर को प्रदेशाध्यक्ष चव्हाण, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बैठक के दौरान समीक्षा की थी। इसके बाद शहराध्यक्ष किशोर शितोले ने प्रदेशाध्यक्ष चव्हाण के सामने सर्वेक्षण के जरिए पार्टी को स्थित्ति रखी।
बैठक में इनकी मुख्य रूप से रही उपस्थिति
बैठक में ओबीसी कल्याण मंत्री अतुल सावे, सांसद डॉ भागवत कराड़, प्रदेश महामंत्री व विधायक संजय केणेकर, विक्रम पाटील, संजय कोडगे, पूर्व महापौर भगवान घडामोडे, किरण पाटील आदि उपस्थित थे। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ववाण ने आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में सूक्ष्म नियोजन करने के साथ ही बूथों पर पकड़ बनाने, शक्ति केंद्र पूर्ण करने, चुनाव प्रबंधन समिति व टास्क पूर्ण करने के लिए कहा। इसके साथ ही आगामी चुनावों को बेहद अहम करार देते हुए चक्षाण ने एक भी दिन बर्बाद न करते हुए पार्टी का संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने के निर्देश भी दिए।
ये भी पढ़ें :- Chhatrapati Sambhajinagar में अवैध निर्माणों पर मनपा सख्त, हर हफ्ते निरीक्षण रिपोर्ट अनिवार्य
बाहरी पदाधिकारियों के साथ करें काम
पार्टी अंतर्गत गुटबाजी की खबर प्रदेशाध्यक्ष चव्हाण तक पहुंचने के बाद उन्होंने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि, आपसी मतभेद भुलाएं, अन्यथा बाहर से आने वाले पदाधिकारियों के हाथ के नीचे काम करना होगा। ऐसे में प्रदेशाध्यक्ष चव्हाण के कड़े तेवर व फटकार से समूचे मराठवाड़ा के पदाधिकारी दंग रह गए। बैठक में पदाधिकारियों ने अपने गण, गण व प्रभागों में पार्टी की स्थिति पेश करने के बाद प्रदेशाध्यक्ष चव्हाण ने कहा कि, वे झूठे आंकड़े पेश करने से बचें। स्पष्ट किया कि भाजपा की ओर से भी अलग सर्वेक्षण जारी है। ऐसे में पार्टी की स्थिति से वे अच्छी तरह वाकिफ हैं। प्रदेशाध्यक्ष का गहरा ज्ञान देखकर पदाधिकारी अवाक रह गए।
