Sambhajinagar: मोबाइल से मिसाइल तक भारत बनेगा आत्मनिर्भर, BJP ने शुरू किया ‘स्वदेशी संकल्प अभियान’
Chhatrapati Sambhajinagar News: BJP ने आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए 'स्वदेशी संकल्प अभियान' शुरू किया है। जिसके अंतर्गत हर घर में स्वदेशी अपनाने लक्ष्य तय किया गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
अरुण सिंह (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर ‘स्वदेशी संकल्प अभियान’ की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत देशभर में लोगों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद अरुण सिंह ने गुरुवार को छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि स्वदेशी अपनाना ही भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाएगा। इस अवसर पर मंत्री अतुल सावे, सांसद डॉ। भागवत कराड, समीर राजूरकर, बापू घडामोडे और अनिल मकरिए उपस्थित रहे।
अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जाए। यह लक्ष्य तभी संभव है जब देश का हर नागरिक ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना से स्वदेशी उत्पादों को अपनाए, उन्होंने कहा कि यह अभियान 23 दिसंबर, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती तक चलेगा और देश के हर घर में स्वदेशी के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
बेटियों की शादी रुकी, इलाज को पैसे नहीं! संभाजीनगर की आदर्श पतसंस्था के 200 करोड़ के घोटाले की खौफनाक सच्चाई
संभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
छत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी कार्रवाई! टैक्स न भरने वालों की संपत्ति जब्त, मात्र 3 महीने में वसूले 67 करोड़
हर घर स्वदेशी
‘हर घर स्वदेशी’ को जन आंदोलन बनाएगी BJP उन्होंने बताया कि भाजपा का उद्देश्य ‘हर घर स्वदेशी’ को एक जन आंदोलन बनाना है ताकि देश के उत्पादों की खपत बढ़े, रोजगार के अवसर पैदा हों और विदेशी निर्भरता घटे। भाजपा नेता ने कहा कि जब हम अपने देश में निर्मित वस्तुएं खरीदेंगे, तो उसका सीधा लाभ हमारे देश के युवाओं को रोजगार के रूप में मिलेगा।
आत्मनिर्भर भारत अभियान
प्रधानमंत्री मोदी की अपील का उल्लेख करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों से अनुरोध है कि वे किसी भी वस्तु की खरीदारी करते समय यह देखें कि वह भारत निर्मित है या नहीं। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व अपने स्थानीय उत्पादन को प्राथमिकता दे रहा है, और भारत भी इस दिशा में निर्णायक कदम बढ़ा रहा है। आत्मनिर्भर भारत अभियान ही विकसित भारत का मार्ग है।
महाराष्ट्र में तेजी से प्रगति अरुण सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं। छोटे शहरों में एयरपोर्ट बनाए गए हैं, सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, और समृद्धि महामार्ग के जरिए नागपुर को मुंबई से जोड़ा गया है, जो कभी अकल्पनीय था। उन्होंने बताया कि छत्रपति संभाजीनगर अब ऑटोमोबाइल हब के रूप में उभर रहा है, जहां करीब 1। 50 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।
इसे उन्होंने इस ऐतिहासिक शहर के विकास की बड़ी उपलब्धि बताया। तेजी से बढ़ रही भारत की अर्थव्यवस्था भाजपा महासचिव ने कहा कि भारत लगातार चार वर्षों से विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है। भारत अब विश्व की चौधी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।
ये भी पढ़ें :- Sambhajinagar: Smart City Bus सेवा में बड़ा घोटाला, कर्मचारियों के वेतन से 13% राशि गायब
मोबाइल निर्माण में भारत अग्रणी बना
उन्होंने बताया कि कभी मोबाइल आयात करने वाला भारत आज मोबाइल निर्माणा में विश्व में दूसरे और निर्यात में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। रक्षा क्षेत्र में भी भारता आत्मनिर्भर बन रहा है। बुलेटप्रूफ जैकेट से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक अब भारत मो निर्मित हो रही हैं।
