BAMU मार्च-अप्रैल परीक्षा का टाइमटेबल घोषित: 7 अप्रैल से डिग्री और 16 से पीजी परीक्षाएं, 240 केंद्र तय
BAMU University Exam: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय ने ग्रीष्मकालीन सत्र 2026 की परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। स्नातक परीक्षाएं 7 अप्रैल और पीजी परीक्षाएं 16 अप्रैल से होंगी।
- Written By: रूपम सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Dr. Babasaheb Ambedkar Marathwada University: छत्रपति संभाजीनगर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय ने मार्च-अप्रैल 2026 ग्रीष्मकालीन सत्र की परीक्षाओं की समय-सारिणी घोषित कर दी है। स्नातक (डिग्री) पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 7 अप्रैल से, जबकि स्नातकोत्तर (पोस्टग्रेजुएट) परीक्षाएं 16 अप्रैल से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा के लिए कुल 240 केंद्रों की सूची जारी की गई है। परिपत्र के अनुसार, पुराने व नए पैटर्न के सभी सेमिस्टर की परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार होगी।
ये परीक्षाएं विश्वविद्यालय के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों में होंगी। स्नातक पाठ्यक्रमों में बी.ए., बी.कॉम., बी.एससी., बीसीए, बीबीए, होम साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, फॉरेंसिक साइंस, आईटी आदि के प्रथम से छठे सेमिस्टर की परीक्षाएं 7 अप्रैल से शुरू होंगी।
वहीं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में एम.ए., एम.कॉम., एम.एससी., एमबीए, एमसीए, एमएमएस, एमएसडब्ल्यू आदि के प्रथम से चौथे सेमिस्टर की परीक्षाएं 16 अप्रैल से शुरू होंगी।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में खाकी की गुंडागर्दी! सब इंस्पेक्टर ने कैफे में की तोड़फोड़ और बदसलूकी VIDEO देख भड़के नेटिजन्स
Mumbai-Amritsar Express में लगी भीषण आग! जलगांव स्टेशन पर मची भगदड़, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
छत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी कार्रवाई! टैक्स न भरने वालों की संपत्ति जब्त, मात्र 3 महीने में वसूले 67 करोड़
‘हम दो हमारे दो का बोर्ड लगाएं उद्धव ठाकरे…’ सचिन अहीर के शिंदेसेना में जाने पर राम कदम का जबरदस्त वार
परीक्षा एवं मूल्यांकन मंडल के निदेशक डॉ. बीएन डोले ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों व संस्थाचालकों को निर्देश दिए हैं कि यह सूचना महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाए। परीक्षाओं की तैयारी को लेकर विश्वविद्यालय ने सभी केंद्रों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
यह भी पढ़ें:- छत्रपति संभाजीनगर जलापूर्ति योजना पर हाईकोर्ट सख्त; संयुक्त निरीक्षण के आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?
जिलानुसार परीक्षा केंद्रों का विवरण
- छत्रपति संभाजीनगर शहर 23 केंद्र, ग्रामीण
- क्षेत्र : 70 केंद्र
- जालना शहर 6 केंद्र, ग्रामीण क्षेत्र: 47 केंद्र
- बीड शहर 8 केंद्र, ग्रामीण क्षेत्र: 54 केंद्र
- धाराशिव शहर 7 केंद्र, ग्रामीण क्षेत्र: 25 केंद्र
