स्वच्छता और सुविधा पर फोकस, शहर में नई व्यवस्था, महिलाओं की सुविधा के लिए बड़ा कदम; नए शौचालय जल्द शुरू
Chhatrapati Sambhajinagar Women Public Toilets: संभाजीनगर में महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालयों की कमी दूर करने के लिए नए शौचालय जल्द शुरू होंगे, मनपा को तत्काल कार्रवाई के निर्देश।
- Written By: अंकिता पटेल
Chhatrapati Sambhajinagar Urban Sanitation Women ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Urban Sanitation Women: छत्रपति संभाजीनगर शहर में महिलाओं को सार्वजनिक शौचालयों की कमी के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए औरंगपुरा सब्जी मंडी तथा मच्छलीखडक स्थित वसंत भवन परिसर में निर्मित नए महिला शौचालयों को तुरंत महानगरपालिका के अधीन लेकर शुरू करने के निर्देश स्थायी समिति के सभापति अनिल मकरीये ने प्रशासन को दिए हैं।
शहर के प्रमुख बाजारों। बस स्टैंडों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में महिलाओं के लिए अलग और स्वच्छ शौचालयों की पर्याप्त सुविधा नहीं होने की शिकायत लंबे समय से सामने आ रही है।
विशेष रूप से सब्जी मंडी. व्यापारिक क्षेत्रों और सरकारी कार्यालयों के आसपास आने वाली महिलाओं को इस सुविधा के अभाव में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
अगर आरोपी पहले ही सलाखों के पीछे होता, तो मासूम की जान बच जाती, नसरापुर कांड पर सुप्रिया सुले का तीखा प्रहार
1 लाख में मैं भी ट्रोल करवा सकता हूँ, ट्रोलर्स पर भड़के बच्चू कडू, कैमरे के सामने खोया आपा, दे डालीं गालियां
बारहवीं परीक्षा में लड़कियों का दबदबा, वर्धा में 12वीं रिजल्ट घोषित, विज्ञान में मिसबाह फातिमा टॉपर
तिरोड़ा में जल संकट गहराया, पाइपलाइन के आकार से बढ़ी समस्या, 40 साल पुरानी योजना के बाद भी पानी की किल्लत
इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग नागरिकों द्वारा लगातार की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए महानगरपालिका ने कुछ स्थानों पर बीओटी पद्धति के तहत नई इमारतों का निर्माण कराया है। इन इमारतों में महिलाओं के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था की गई है।
मच्छली खडक स्थित वसंत भवन परिसर और औरंगपुरा सब्जी मंडी क्षेत्र में बनाए गए शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इन्हें जल्द से जल्द नागरिकों के उपयोग के लिए शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी जानकारी अनिल मकरीये ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
महिलाओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर दिया जोर
उन्होंने बताया कि इन सुविधाओं के शुरू होने के बाद बाजार में खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं और आसपास के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही शहर के अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी इसी प्रकार के शौचालय चरणबद्ध तरीके से बनाए जाएंगे।
प्रशासन के अनुसार महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के बाजारों। बस स्टैंडों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए शौचालयों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई गई है।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर मनपा का बड़ा अभियान, कर बकायादारों पर सख्ती; 13 दिन में 38 संपत्तियां सील
नागरिकों की जरूरतों को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर ऐसी सुविधाएं चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिलने की उम्मीद है।
