RSS पर बैन लगाने की मांग, छत्रपति संभाजीनगर में सड़क पर उतरे वंचित बहुजन आघाड़ी के कार्यकर्ता
Chhatrapati Sambhajinagar: सुजात आंबेडकर की अगुवाई में वंचित बहुजन आघाड़ी ने छत्रपति संभाजीनगर में आरएसएस कार्यालय तक जन आक्रोश मोर्चा निकाला। संगठन पर पाबंदी और दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग की।
- Written By: आकाश मसने
जन आक्रोश मार्चे में शामिल वंचित बहुजन आघाड़ी के कार्यकर्ता (सोर्स: एक्स@VBAforIndia)
Vanchit Bahujan Aghadi Protest: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर पाबंदी लगाने व जिन कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। वह रद्द करने की मांग को लेकर वंचित बहुजन आघाड़ी ने छत्रपति संभाजीनगर के आरएसएस कार्यालय पर जन आक्रोश मोर्चा निकाला। आंबेडकरी युवा नेता सुजात आंबेडकर की अगुवाई में क्रांति चौराहे से भाग्य नगर स्थित आरएसएस कार्यालय तक मोर्चा निकाला गया।
छत्रपति संभाजीनगर के इतिहास में आरएसएस कार्यालय पर मोर्चा निकलने का यह पहला अवसर माना जा रहा है। भारत का संविधान, तिरंगा व महाराष्ट्र पब्लिक ट्रस्ट एक्ट की प्रत देने के लिए वंचित बहुजन आघाड़ी का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गया, मगर कार्यालय के बंद होने से पुलिस उपायुक्त ने वह स्वीकारा।
वंचित बहुजन आघाड़ी ने निकाला जन आक्रोश मोर्चा
वंचित बहुजन आघाड़ी ने आरएसएस कार्यालय पर शुक्रवार को जन आक्रोश मोर्चा निकालने की चेतावनी देने के बाद पुलिस प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसे दरकिनार कर वंचित बहुजन आघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर के बेटे सुजात आंबेडकर की अगुवाई में सुबह 11 बजे मोर्चा निकाला गया।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी कार्रवाई! टैक्स न भरने वालों की संपत्ति जब्त, मात्र 3 महीने में वसूले 67 करोड़
घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के लिए 53.82 करोड़ का अतिरिक्त फंड मंजूर, अब 210 करोड़ से संवरेगा मंदिर परिसर
संभाजीनगर के स्कूल में खूनी वारदात: TC लेने आया था नाबालिग छात्र, हो गई बहस, क्लास टीचर पर चाकू से हमला
यूपी फतह के लिए नितिन नबीन ने बनाया प्लान! लखनऊ में होने जा रही BJP और RSS की बैठक; सीएम योगी भी होंगे शामिल
.@HansrajMeena, हम जानते हैं कि आपके दिल में कांग्रेस के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप वंचित बहुजन अघाड़ी का नाम नहीं ले सकते! वंचित बहुजन आघाडी का नाम लेने में आपकी हिचकिचाहट RSS से मुकाबला करने के हमारे प्रयासों को अदृश्य करने का एक प्रयास है। हमने आपसे… https://t.co/aq52P1qZ0b — Vanchit Bahujan Aaghadi (@VBAforIndia) October 24, 2025
जमकर नारेबाजी भी की
नारेबाजी करते हुए ये कार्यकर्ता आरएसएस कार्यालय की ओर रवाना हुए। मोर्चे के दौरान कड़ी पुलिस व विशेष दस्ते की तैनाती कर आरएसएस के कार्यालय के पहले भाग्यनगर में बैरिकेड् लगाए गए थे। भाग्य नगर में जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के सामने पुलिस ने मोर्चाकारियों को रोका व सुजात आंबेडकर ने संबोधित किया।
यह भी पढ़ें:- दो करोड़ की डिफेंडर कार से मचा सियासी बवाल! ठेकेदार ने 21 विधायकों को गिफ्ट कीं गाड़ियां?
यही नहीं, जिला बैंक के सामने शाहिरी जलसे का भी आयोजन किया गया। वंचित के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी मोर्चाकारियों को संबोधित कर आरएसएस की नीतियों व समाज के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कड़ी निंदा की।
आंदोलन में अमित भुईगल, रूपचंद गाडेकर, अरुंधत्ति शिरसाठ, रामेश्वर तायडे, पंकज बनसोडे, योगेश बन, राहुल मकासरे, राज्य कार्यकारिणी पदाधिकारियों के साथ ही जिले के कार्यकर्ता शामिल हुए।
आरएसएस के पंजीयन पर सवाल
पिछले सप्ताह में शासकीय तंत्रनिकेतन महाविद्यालय के सामने आरएसएस का पंजीयन जारी था। इस दौरान वंचित बहुजन आघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने पूछा कि महाविद्यालय में पंजीयन क्यों किया जा रहा है? इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद गहराने के बाद प्रकरण पुलिस तक पहुंचा व वबआ के कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
