- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Aurangabad Municipal Corporation Started Pre Monsoon Preparations Cleaning Of Drains Started A Month Before The Scheduled Time
औरंगाबाद महानगरपालिका ने शुरू की प्री मानूसन तैयारियां, निर्धारित समय से एक माह पहले आरंभ हुई नालों की सफाई
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद : महानगरपालिका (Municipal Corporation) की ओर से शहर के नालों की सफाई का काम हर साल तय समय से एक माह पूर्व ही शुरु किया गया है। विशेषकर, नालों की सफाई (Cleaning of Drains) का काम ठेकेदारों (Contractors) को न देते हुए यह कार्य महानगरपालिका की मशीनरी (Machinery) का इस्तेमाल शुरु किया गया है। बेहतर नियोजन के चलते नालों की सफाई का काम कम खर्च में और बेहतर रुप से होने का दावा महानगरपालिका कमिश्नर (Municipal Commissioner) और प्रशासक आस्तिक कुमार पांडेय (Astik Kumar Pandey) ने किया।
महानगरपालिका कमिश्नर आस्तिक पांडेय के मार्गदर्शन में औरंगाबाद शहर में बारिश के मौसम आरंभ होने के तीन माह पूर्व ही नालों के सफाई का काम आरंभ किया गया है। 3 मार्च से यह काम आरंभ हो चुका है। शहर के जोन क्रमांक 1, 2, 3, 4, 6, 7, 8 और 9 में नालों की सफाई का काम शुरु किया गया है। शहर में 115.55 किलोमीटर के 101 नाले है। इन नालों की सफाई कर बारिश में आने वाले मुश्किलों से शहरवासियों को राहत देने के दृष्टि से और महानगरपालिका प्रशासक आस्तिक पांडेय की संकल्पना से तय समय से एक माह पूर्व ही नालों की सफाई का काम हाथ में लिया गया है। इसमें 3 जेसीबी, 1 पोकलेन और 3 टिप्पर शामिल है। यह उपकरणे जरुरत के अनुसार हर जोन में काम कर रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
पाइपलाइन टूटी, पानी की किल्लत-नागपुर के बेसा में ठप पड़ा ड्रेनेज लाइन प्रोजेक्ट; ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप
नागपुर में जलभराव रोकने की तैयारी, मानसून से पहले नाला सफाई तेज, 15 जून तक डेडलाइन
नागपुर मनपा में हंगामा,नाला सफाई में करोड़ों की गड़बड़ी? फर्जी बिलों का आरोप; जांच समिति की मांग तेज
आयुक्त का निरीक्षण, मानसून से पहले अलर्ट; नागपुर में नदी-नालों की सफाई तेज
शहर के जिन इलाकों में बारिश के मौसम में पानी जमा होने की शिकायतें अधिक आती हैं, उन परिसरों में स्थित नालों की सफाई का काम शुरु किया गया है। नालों की गंदगी निकालकर नालों से बारिश का मौसम में जमा पानी व्यवस्थित रुप से बह जाए इसकी व्यवस्था की जा रही है। यह कार्य शहर अभियंता सखाराम पानझडे और कार्यकारी अभियंता बीडी फड के नेतृत्व में यांत्रिकी विभाग के देविदास और वार्ड अभियंता काम देख रहे है। जरुरत के अनुसार बड़े नालों में मशिनरी का इस्तेमाल कर नालों की सफाई की जा रही है। इसके अलावा छोटे नालों में फावडा और अन्य औजारों का इस्तेमाल कर सफाई जारी है।
शहर को मौसम बदलने पर तैयार रहने का एक कदम
तय समय से एक माह पूर्व ही महानगरपालिका प्रशासन ने ठेकेदारों का सहारा न लेते हुए शुरु की नालों की सफाई पर महानगरपालिका प्रशासक आस्तिक पांडेय ने कहा कि नियोजन बध्द तरीके से नालों की सफाई करने के चलते गत वर्ष शहर में तुफानी बारिश होने के बावजूद शहर में नालों के निकट स्थित क्षेत्रों में पानी जमा का प्रमाण काफी कम रहा। इस साल नालों की सफाई का काम एक माह पूर्व ही शुरु किया गया है। यह कार्य संयुक्त राष्ट्र के रेस टू रेसिल्यन्स अभियान के अंतर्गत शहर को मौसम बदलाव के लिए तैयार रहने का एक कदम है।
Aurangabad municipal corporation started pre monsoon preparations cleaning of drains started a month before the scheduled time
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
11वीं में प्रवेश का सुनहरा मौका! महाराष्ट्र FYJC एडमिशन 2026-27 का शेड्यूल जारी, ऐसे करें फटाफट आवेदन
May 09, 2026 | 06:10 AMMaharashtra Weather: कहीं 42 डिग्री तपिश, तो कहीं आंधी बारिश का ऑरेंज अलर्ट! जाने आपके शहर में कैसा मौसम होगा?
May 09, 2026 | 06:00 AMGoogle का नया Fitbit Air लॉन्च, बिना स्क्रीन वाला ये AI Fitness Tracker मचा सकता है धूम
May 09, 2026 | 05:19 AMAaj Ka Rashifal 9 May 2026: मेष से मीन तक जानें अपनी किस्मत, तुला को तरक्की और मीन को धन लाभ के योग
May 09, 2026 | 05:10 AM1 लाख से कम में खरीदें ये दमदार टू-व्हीलर, सालों बाद बेचेंगे तो भी मिलेगा तगड़ा पैसा
May 09, 2026 | 03:36 AMWatermelon Death Case: डॉ. पालवे का खुलासा, जिंक फॉस्फाइड की दुर्गंध इसकी पहचान, फिर कैसे हुआ हादसा?
May 08, 2026 | 11:04 PMमिडिल ईस्ट में भारी तनाव! अमेरिकी सेना ने ईरानी तेल टैंकरों पर की गोलीबारी, होर्मुज जाने से रोका
May 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM
VIDEO: अमेरिका-ईरान जंग से दहला ग्लोबल मार्केट, ब्रेंट क्रूड $102 के पार, भारत में भी बढ़ेंगे पेट्रोल के दाम?
May 08, 2026 | 10:15 PM
VIDEO: क्रूज शिप पर हंता वायरस का खौफ! कई देशों में जारी हुआ हाई अलर्ट, क्या आने वाली है एक और महामारी?
May 08, 2026 | 09:59 PM
दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM
कानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 08, 2026 | 01:32 PM
योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM














