Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

औरंगाबाद में वृद्धा की संपत्ति हड़पने का प्रयास, कमिश्नर डॉ. निखिल गुप्ता की कार्रवाई से महिला को मिला न्याय

  • Written By: शफीउल्ला हुसैनी
Updated On: Mar 06, 2022 | 09:41 PM
Follow Us
Follow Us:

औरंगाबाद : किसी भी परेशान व्यक्ति को न्याय दिलाना पुलिस का प्रथम कर्तव्य होता है। यह कर्तव्य निभाने में शहर के सीपी डॉ. निखिल गुप्ता (Dr. Nikhil Gupta) माहिर है। शहर के सिडको एन-3 परिसर की निवासी एक वृध्द महिला की संपत्ति (Property ) राजेन्द्र सिंह नामक व्यक्ति द्वारा हड़पने का प्रयास जारी था। वृध्द महिला ने परेशान होकर शहर के सीपी डॉ. गुप्ता से मुलाकात कर अपनी आपबीती सुनाई। सीपी ने इस मामले की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच (Crime Branch) को सौंपी। क्राइम ब्रांच के पीआई अविनाश आघाव और उनकी टीम ने संपत्ति हड़पने वाले से सख्ती से निपटते ही वह घबराया और उसने तत्काल वृध्द महिला (Old Women) का घर खाली कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व सिडको एन-3 निवासी कला चव्हाण नामक महिला पिछले कुछ सालों से औरंगाबाद में अकेली रह रही थी। एक दुर्घटना में उक्त महिला  विकलांग हुई थी। जिससे वह घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर वृध्द महिला के थ्री बीएचके फ्लैट में किराए  से रह रहा राजेन्द्र सिंह नामक व्यक्ति वह फ्लैट हड़पने के फिराक में था। उसने फ्लैट किराय पर लेने के लिए बनाए गए करार नामे पर कुछ गलत प्रविष्टियां लिख ली थी। उसके सहारे वह वृध्द महिला की  संपत्ति हड़प कर अन्य को बेचने के फिराक में था। बल्कि, लोगों को उक्त संपत्ति खरीदने का दावा भी शुरु किया था।

इधर, राजेन्द्र सिंह द्वारा संपत्ति हड़पने के प्रयासों से वृध्द महिला परेशान थी। उसने बीते दिनों शहर के सीपी डॉ. निखिल गुप्ता से मुलाकात कर आपबीती सुनाई। इस मामले को सीपी डॉ.गुप्ता ने गंभीरता से लेकर इस मामले की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच के पीआई अविनाश आघाव को सौंपी। पीआई आघाव ने तत्काल राजेन्द्र सिंह से संपर्क कर उसे पुलिसिया लहजे में खरी खोटी सुनाई। जिससे राजेन्द्र सिंह घबराया और उसने तत्काल उक्त संपत्ति खाली कर दी। पीआई आघाव, पीएसआई कल्याण शेलके ने इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  राजेन्द्र सिंह ने फ्लैट खाली करने के बाद उक्त वृध्द महिला ने सीपी डॉ. निखिल गुप्ता से मुलाकात कर उनका आभार माना।

सम्बंधित ख़बरें

बिहार के औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन श्रद्धालुओं की मौत

लड़कों के साथ घूमने पर परिवार वालों ने डांटा, 5 सहेलियों ने खाया जहर, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

120 फ्रेम्स, 72 संग्राहक: ‘CSNPEX 2026’ में दिखा 1840 से 2025 तक डाक टिकटों का ऐतिहासिक सफर

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, पाकिस्तान के कब्जे से जम्मू-कश्मीर वापिस लें भारत

Attempts to grab old womans property in aurangabad the woman got justice due to the action of commissioner dr nikhil gupta

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 06, 2022 | 09:41 PM

Topics:  

  • Aurangabad
  • Commissioner of Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.