उर्स अकीदतमंदों को राहत, अजमेर उर्स हेतु रेलवे का बड़ा फैसला, 21-28 दिसंबर तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
Nanded Ajmer Special Train: ख्वाजा गरीब नवाज उर्स के मद्देनजर रेलवे ने नांदेड़ मार्ग से अजमेर के लिए 21 से 28 दिसंबर के बीच विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जिससे अकीदतमंदों को बड़ी राहत मिलेगी।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया)
Khwaja Garib Nawaz Urs Special Train News: छत्रपति संभाजीनगर राजस्थान के अजमेर स्थित ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स के अवसर पर अकीदतमंदों के उत्साह को देखते हुए सुविधा के लिए 21 सितंबर से 28 दिसंबर के बीच नांदेड़ मार्ग से विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।
दक्षिण-मध्य रेलवे के सूत्रों ने बताया कि काचीगुड़ा-मदार विशेष गाड़ी मंगलवार रात 11 बजे रवाना होने के बाद गुरुवार को अजमेर पहुंचेगी। मदार-काचीगुड़ा विशेष ट्रेन रविवार, 21 दिसंबर की शाम 6.10 बजे प्रस्थान करेगी इसी दिन रविवार रात 10 बजे और मंगलवार, 28 दिसंबर को चलने वाली विशेष ट्रेनें मलकाजगिरी, मेडक, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, धर्माबाद, मुदखेड़, नांदेड़, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, खंडवा, इटारसी, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ़, भीलवाड़ा, विजयनगर व नसीराबाद होकर अजमेर पहुंचेंगी।
यही नहीं, मछलीपट्टनम-अजमेर विशेष ट्रेन रविवार, 21 दिसंबर की सुबह 10 बजे रवाना होकर मंगलवार की दोपहर 3.30 बजे अजमेर पहुंचेगी। अजमेर- मछलीपट्टनम विशेष ट्रेन रविवार, 28 दिसंबर को सुबह 9.30 बजे रवाना होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur:120 साल पुरानी शकुंतला रेलवे लाइन के ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, रेलवे बोर्ड ने शुरू की जांच
नागपुर के बेसा पिपला रोड पर डेकोरेशन और कैटरिंग के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक
आंबेनली घाट में भीषण सड़क दुर्घटना, गहरी खाई में गिरने से स्कॉर्पियो सवार 8 लोगों की जान गई
नागपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर: 21 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, दो युवक घायल
इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
| क्रमांक | स्टेशन का नाम |
|---|---|
| 1 | गुडीवाडा |
| 2 | विजयवाडा |
| 3 | खम्मम |
| 4 | दौनांकल |
| 5 | महबूबाबाद |
| 6 | वारंगल |
| 7 | जाम्मिकुंटा |
| 8 | पंडापल्ली |
| 9 | करीमनगर |
| 10 | लिंगमपेट |
| 11 | जमित्याल |
| 12 | मोरटाड़ |
| 13 | आर्मूर |
| 14 | निजामाबाद |
| 15 | बासर |
| 16 | धर्माबाद |
| 17 | मुदखेड |
| 18 | नादेड |
| 19 | पूर्णा |
| 20 | परभणी |
| 21 | मानवत रोड |
| 22 | सेलू |
| 23 | परतूर |
| 24 | जालना |
| 25 | छत्रपति संभाजीनगर |
| 26 | लासूर |
| 27 | रोटेगाव |
| 28 | नगरसोल |
| 29 | मनमाड |
| 30 | भुसावल |
| 31 | खंडवा |
| 32 | इटारसी |
| 33 | भोपाल |
| 34 | उज्जैन |
| 35 | रतलाम |
| 36 | मंदसौर |
| 37 | नीमच |
| 38 | चितौडगढ़ |
| 39 | भीलवाड़ा |
| 40 | विजयनगर |
| 41 | नसीराबाद |
यह भी पढ़ें:- Plotting Scam का पर्दाफाश, जमीन बिक्री के नाम पर 2.89 करोड़ की ठगी, आठ लोगों पर केस
