संयुक्त राष्ट्र के 80 साल: अजंता-एलोरा में ‘ऐक्यम 2025’, 35 से अधिक देशों के राजनयिक होंगे शामिल
Aikyam 2025: अजंता-एलोरा में संयुक्त राष्ट्र के 80 वर्ष पूरे होने पर 21-23 नवंबर तक ऐक्यम 2025 सांस्कृतिक समारोह होगा। इसमें 35 देशों के राजनयिक, अंतरराष्ट्रीय कलाकार और यूनेस्को अधिकारी शामिल होंगे।
- Written By: आकाश मसने
अजंता-एलोरा में होगा ऐक्यम 2025 का आयोजन (सोर्स: सोशल मीडिया)
80 Years Of The United Nations: संयुक्त राष्ट्र के 80 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अजंता और एलोरा के विश्व धरोहर स्थलों पर 21 से 23 नवंबर तक ‘ऐक्यम 2025′ का आयोजन किया जा रहा है। 35 से अधिक देशों के राजदूत और राजनयिक इस समारोह में भाग लेने के लिए छत्रपति संभाजीनगर आ रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र (UN) के 80 वर्ष पूरे होने के मौके पर, अजंता और एलोरा के प्रतिष्ठित विश्व धरोहर स्थलों पर 21 से 23 नवंबर तक एक भव्य सांस्कृतिक समारोह ‘ऐक्यम 2025′ का आयोजन हो रहा है। एक आयोजक ने बताया कि इस समारोह के लिए 35 से अधिक देशों के राजदूत और अन्य राजनयिक एवं अधिकारी छत्रपति संभाजीनगर आ रहे हैं।
कौन कर रहा है आयोजन?
यह समारोह कला और संस्कृति के क्षेत्र से जुड़ी संस्था ‘सोपान’, यूनेस्को (UNESCO), महाराष्ट्र पर्यटन विभाग और छत्रपति संभाजीनगर प्रशासन के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा है। छत्रपति संभाजीनगर के निगम आयुक्त जी श्रीकांत ने संयुक्त राष्ट्र की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘ऐक्यम यूएन 80’ समारोह में सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए अपनी अपार खुशी व्यक्त की है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: अतिरिक्त शिक्षकों का जिप स्कूलों में होगा समायोजन; निजी कोचिंग पर नियंत्रण की भी उठी मांग
छत्रपति संभाजीनगर में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश; एयरपोर्ट का शेड उड़ा, पेड़ गिरने से लगा लंबा जाम
छत्रपति संभाजीनगर: बॉटनिकल उद्यान के नाले में बह रहा दूषित पानी, मनपा की दोहरी नीति पर भड़के लोग
छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना नेता पर जानलेवा हमला; गले मिलकर अपराधी ने गर्दन पर फेरा चाकू
एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि ‘ऐक्यम’ की स्थापना पूर्व भारतीय राजनयिक मोनिका कपिल मोहता और सिद्धांत मोहता द्वारा की गई थी। ‘ऐक्यम’ ने देश के प्रतिष्ठित ऐतिहासिक स्थलों पर गहन सांस्कृतिक यात्राओं की एक नई शृंखला शुरू की है।
यह भी पढ़ें:- यहां व्यक्ति नहीं पक्षी है उम्मीदवार, नगर निकाय चुनाव के बीच अमरावती में हो रहा अनोखा इलेक्शन
कार्यक्रम की मुख्य झलकियां
इस सप्ताहांत के दौरान, एलोरा के कैलाश मंदिर में एक विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। यह गौरी शर्मा त्रिपाठी द्वारा नृत्य निर्देशित शास्त्रीय बैले ‘ओंकार’ की प्रस्तुति होगी। यह समारोह अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की भागीदारी का गवाह भी बनेगा। अर्जेंटीना, इटली, लिथुआनिया, नीदरलैंड, पेरू, पोलैंड और स्पेन जैसे देशों के कलाकार भी इस आयोजन में भाग लेंगे।
समारोह को संबोधित करने वाले प्रमुख वक्ताओं में भारत में यूनेस्को के क्षेत्रीय कार्यालय की निदेशक टिमोथी कर्टिस, और प्रसिद्ध इतिहासकार-लेखक विलियम डेलरिंपल शामिल हैं।
