अमित शाह के आदेश पर छात्रों पर चली थी लाठियां, अभिजीत दीपके का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
Abhijeet Dipke On Amit Shah: CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने अमित शाह से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों पर पुलिस कार्रवाई हुई और बीजेपी में शामिल न होने पर उन्हें धमकियां दी गईं।
- Written By: आकाश मसने
अभिजीत दीपके व अमित शाह (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
Abhijeet Dipke Demand Amit Shah Resignation: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को दावा किया कि 20 जुलाई को संसद चलो मार्च के दौरान छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग का आदेश केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ही दिया होगा और उन्होंने पुलिस कार्रवाई को लेकर उनके इस्तीफे की मांग की। अभिजीत दीपके ने मध्य महाराष्ट्र में अपने गृह नगर छत्रपति संभाजीनगर स्थित आवास पर संवाददाताओं से कहा कि देश में लोकतंत्र “खतरे” में है और न्यायपालिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक दलों को तोड़ने के लिए किया जा रहा है।
कॉकरोच जनता पार्टी ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर दिल्ली में एक महीने तक विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और केंद्र द्वारा प्रदर्शनकारियों की सभी मांगें मान लिए जाने के बाद विरोध-प्रदर्शन समाप्त हो गया था।
केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग को आरोप
अभिजीत दीपके ने कहा कि न्यायपालिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। हम सभी ने देखा है कि किस तरह शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) जैसे दलों को तोड़ने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) का इस्तेमाल किया गया। देश की बड़ी संस्थाओं का दायित्व था कि वे लोकतंत्र को बनाये रखें, न कि किसी एक व्यक्ति की तानाशाही स्थापित होने दें। उन्होंने ऐसा होने दिया। इसे रोकने के लिए न केवल विपक्ष, बल्कि आम लोगों को भी एकजुट होना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
बच्चू घोचू है… शिवसेना नेता कडू की अभिजीत दीपके से मुलाकात पर भड़के भाजपा समर्थक, सोशल मीडिया पर छिड़ा युद्ध
CJP के समर्थन में क्यों आईं BJP नेता की बेटी, नए शिक्षा मंत्री को बताया भद्दा मजाक; कौन हैं यशस्विनी राजे?
खून से सनी वर्दी, सिर पर लगे टांके; फिर भी कहा- कुछ नहीं हुआ, दिल्ली पुलिस ने छात्रों को नहीं ठहराया जिम्मेदार
CJP प्रदर्शनकारियों को फांसी! PM मोदी और पीयूष गोयल के फर्जी वीडियो के खिलाफ बड़ा एक्शन, मुंबई में FIR
नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर साधा निशाना
CJP प्रमुख दीपके ने प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री बनाए जाने की आलोचना की और उन्हें एक विचित्र व्यक्ति बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि देश के शिक्षा मंत्री बलात्कारियों का समर्थन करते हैं, तो इसका मतलब है कि ध र्मेंद्र प्रधान को हटाने के बाद एक और विचित्र व्यक्ति को लाया गया है। देश को क्या संदेश दिया जा रहा है? वे और कुछ नहीं कर सकते, क्योंकि उनकी पार्टी ‘गुंडों’ से भरी हुई है। उनके शासनकाल में बलात्कार के दोषी राम रहीम जैसे लोग पैरोल पर बाहर आते हैं। यह सरकार गुंडों और बलात्कारियों का समर्थन करती है
BJP में आओ और परिवार को बचाओ, दीपके का सरकार पर बड़ा आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को भाजपा और इसके शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए। दीपके ने कहा कि आंदोलन के समय उन पर दबाव था। उन्हें कहा जा रहा था कि भाजपा में आ जाओ। अपने परिवार और दोस्तों को बचाओ। ऐसा नहीं करने पर उन्हें, उनके माता-पिता और व्यापारी दोस्तों को जान से मारने की लगातार धमकी दी जा रही थी।
अभिजीत दीपके ने कहा कि इसके पीछे सत्ता के शीर्ष पर बैठे हुए लोग थे। दीपके ने इन उच्च पदों की गरिमा पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या ऐसे लोगों को इन पदों पर बैठना चाहिए। जो हमारे जैसे छात्र और युवाओं को इस तरह की धमकी देते हो। छात्रों पर पेलेट गन चलाने के सवाल और भाजपा के इस पर इंकार को लेकर दीपके ने कहा कि वह स्वयं बिहार में जाकर छात्रों से मिले हैं। उनको गंभीर चोटें आई हैं। एक छात्र की तो आंख की रोशनी तक जाने की आशंका उत्पन्न हो गई है।
यह भी पढ़ें:- समय पर सुनवाई होती तो एकनाथ शिंदे नहीं बनते सीएम, शिवसेना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल की दलील
पेलेट गन से लेकर एक-47 तक चली
इस आंदोलन में पेलेट गन से लेकर एक-47 तक चलाई गई है। क्या हम अपराधी या आतंकवादी हैं। यह छात्र और युवाओं का आंदोलन था। जिसमें सरकार ने इस तरह के हथियार का उपयोग किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा निशाना साधते हुए दीपके ने कहा कि पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करती है। ऐसे में इस तरह के हथियार चलाने, छात्रों पर हमला और लाठीचार्ज करने की समस्त जिम्मेदारी गृहमंत्री पर आती है।
