लुटेरी दुल्हन के जाल में फंसा किसान (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Looteri Dulhan News: विवाह रचाने का झांसा देकर एक किसान को नकदी व सोने के जेवरात संग 3 लाख, 86,000 रुपए का चूना लगाने की घटना एन-6 सिडको में हुई। ज्योति राजू गायकवाड़ उर्फ मिसाल, माया मधुकर शिंद सविता मधुकर शिंदे के खिलाफ सिडको पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
अशोक पानसरे खेती कर आजीविका चलाते हैं। उनका बेटा विकास के विवाह के लिए लड़की की खोजबीन जारी थी। उनके खेत में मजदूरी के लिए आने वाली सीमा निमोने ने लड़की का फोटो व बायोडाटा दिखाकर ज्योति मिसाल से संपर्क साधने के लिए कहा।
23 सितंबर को पानसरे परिवार सिडको में ज्योति गायकवाड़ के घर जाने पर बताया गया कि, उसके पिता का निधन हुआ है। उसकी मां सविता शिंद बीमार है व उसके उपचार के लिए 1 लाख, 80,000 रुपए व शादी के समय डेढ़ तोला सोने के जेवरात की मांग की। लड़की पसंद आने से पानसरे परिवार ने कोर्ट मैरेज करने का फैसला किया व वकील के 5,000 रुपए भी दिए।
ये भी पढ़ें :- फूटी जलवाहिनी ने बिगाड़ी दीपावली की तैयारी, Chhatrapati Sambhajinagar में पानी का संकट
24 सितंबर को पानसरे परिवार ने 1 लाख रुपए नकद साथ में रखकर रोहित नरव्हे के फोन-पे पर 30,000 रुपए भेजे। मित्र वसंत सानप ने और 50,000 रुपए वही खाते पर भेजे। इसके अलावा सिन्नर के सौनार से 1 लाख, 79,000 रुपए मूल्य की डेढ़ तोले की अंगूठी व मंगलसूत्र खरीदा गया। विवाह के लिए कपड़े व अन्य सामग्री पर भी 10,000 रुपए खर्च किए गए। कोर्ट के पास मुलाकात होने के बाद लड़की व उसकी मौसी कोर्ट में विवाह पंजीयन कराने जाने के लिए कहा। वकील ने 12,000 रुपए फीस ली।