फूटी जलवाहिनी ने बिगाड़ी दीपावली की तैयारी, Chhatrapati Sambhajinagar में पानी का संकट
Chhatrapati Sambhajinagar में दीपावली से पहले जलसंकट गहरा गया है। ढोरकीन पंपहाउस के पास 900 मिमी मुख्य जलवाहिनी फटने से सिडको, बेगमपुरा, शाहगंज सहित कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति ठप रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पाइपलाइन फूटी (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: रोशनी के पर्व पर शहरवासियों को जल संकट से दो-चार होना पड़ रहा है। दोरकीन क्षेत्र में रविवार को तड़के 900 मिमी व्यास की मुख्य जलवाहिनी फूट जाने से शहर के अधिकांश इलाकों की जलापूर्ति चरमरा गई।
फारोला के पास स्टील कंपनी के सामने फूटी 700 मिमी व्यास जलवाहिनी की मरम्मत मनपा के करवाने के बाद रविवार की सुबह वहां से जलापूर्ति बहाल की गई। फारोला के निकट शनिवार तड़के 700 मिमी व्यास की जलवाहिनी फूटने से जलापूर्ति बंद की गई थी।
कार्यकारी अभियंता किरण धांडे, उपअभियंता एमएम बाविस्कर, कनिष्ठ अभियंता आशीष वाणी व सुभाष लहाड़े के मार्गदर्शन में मनपा की टीमों ने रविवार तड़के मरम्मत कार्य पूर्ण किया। तब जाकर सुबह 700 मिमी की जलवाहिनी से जलापूर्ति की जा सकी।
सम्बंधित ख़बरें
National Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
Aunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
एयर इंडिया का बड़ा फैसला: संभाजीनगर-दिल्ली उड़ान के समय में बदलाव, 1 अगस्त से नया शेड्यूल लागू!
मामूली विवाद में पत्थर से कुचलकर की थी हत्या: छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने बेनकाब किया मर्डर मिस्ट्री
यह लाइन शुरू नहीं हुई कि ढोरकीन पंप हाउस के निकट 900 मिमी व्यास की मुख्य जलवाहिनी फूटने से जलापूर्ति बेपटरी हो गई। पानी बहता देखकर सूचित करने के बावजूद दोपहर तक मरम्मत शुरू नहीं किया गया। नतीजतन, लाइन – की जलापूर्ति पूरी तरह बंद कर 700 मिमी उपवाहिनी के जरिए वैकल्पिक जलापूर्ति करने की कोशिश की गई।
ये भी पढ़ें :- Pune News: कर्जमाफी की मांग पर रोहित पवार का देहू में अनशन, बोले-किसानों का घर अंधेरे में है
कम दबाव व कम पानी से बढ़ी मुसीबत
700 मिमी पाइपलाइन के जरिए कई इलाकों में कम दबाव से जलापूर्ति की गई। बावजूद इसके सिडको, गारखेड़ा, बेगमपुरा, शाहगंज, जुना मोंढा, हुडको, जलगाव रोड आदि इलाकों में रविवार सुबह से पानी नहीं आया, कार्यकारी अभियंता धाडे ने कहा कि, सभी जल कुंभों पर दस्तों की तैनाती की गई है। दो दस्ते गश्त लगाएंगे, अभ्यंगस्नान के दिन जलापूर्ति के सभी उपाय किए गए हैं।
