Jalna News: जालना अनुदान घोटाला: ₹24.90 करोड़ की हेराफेरी, 4 आरोपी गिरफ्तार
Chhatrapati Sambhaji Nagar News: जालना जिले के अंबड और घनसावंगी में बाढ़ जैसे हालात ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया था। सरकार के द्वारा जारी अनुदान में घोटाले की खबर सामने आयी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया )
Jalna News In Hindi: जालना जिले के अंबड और घनसावंगी में अतिवृष्टि और प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ था। प्रभावित किसानों के लिए सरकार द्वारा जारी अनुदान में बड़े पैमाने पर घोटाला सामने आया है।
इस प्रकरण में करीब 24.90 करोड़ की हेराफेरी की गई। मामले की जांच आर्थिक गुन्हे शाखा जालना कर रही है। इस घोटाले में पहले ही सहायक महसूल अधिकारी सुशिलकुमार दिनकर जाधव और तलाठी शिवाजी श्रीधर ढालके को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जांच में खुलासा हुआ कि ढालके ने अपने मूल गांव अमरावती जिले के उमरी बाजार के 50 से अधिक लोगों के नाम अंबड़ तहसील के दाढेगांव में दर्ज कराकर फर्जी तरीके से अनुदान दिलाया। ढालके को मदद पहुंचाने वाले दो अन्य आरोपियों दाढेगांव निवासी कोतवाल मनोज शेषराव उघडे और पिठोरी सिरसगाव निवासी निजी सहयोगी साहेबराव उत्तमराव तुपे को भी गिरफ्तार किया।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
दोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
संभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
संभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
ये भी पढ़ें :- Chhatrapati Sambhaji Nagar: Waluj में दिनदहाड़े गोलीबारी और चाकू हमला, पुलिस ने 9 आरोपियों को दबोचा
फर्जी नाम जोड़कर किया गया भुगतान
- अदालत में पेश किए जाने पर दोनों को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। जांच में यह भी सामने आया कि तलाठी ने अधिक से अधिक फर्जी नाम जोड़ने और काम को आसान बनाने के लिए एजेंटों व सहायकों की मदद ली।
- बदले में इन एजेंटों को प्रतिशत के हिसाब से आर्थिक लाभ दिया गया। पुलिस ने अब अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और विशेष टीमें उनकी खोज में जुटी है।
- इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी और आर्थिक गुन्हे शाखा के प्रभारी उपअधीक्षक सिद्धार्थ माने के मार्गदर्शन में किया गया।
