Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Chhatrapati Sambhajinagar में 137 किसानों ने आत्महत्या की, नांदेड़ दूसरे स्थान पर

Marathwada में पिछले 4 महीनों में 342 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। संभाजीनगर में 137 और नांदेड़ में 121 किसानों ने यह कदम उठाया। विशेषज्ञों का कहना है कि उचित भाव ना मिलने के कारण किसानों ने ऐसा किया।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Oct 08, 2025 | 10:47 AM

किसान आत्महत्या (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Farmers Suicide In Chhatrapati Sambhajinagar: मराठवाड़ा के किसान एक बार फिर प्राकृतिक आपदाओं व आर्थिक संकट की दोहरी मार का सामना कर रहे हैं। भारी वर्षा, फसल नुकसान, कर्जबोझ व बाजार में भाव नहीं मिलने आदि समस्याओं के चलते गत चार महीनों में पूरे मराठवाड़ा क्षेत्र में 342 किसानों ने खुदकुशी की है।

जहां तक छत्रपति संभाजीनगर जिले का सवाल है, यह आंकड़ा 137 है। उल्लेखनीय है कि किसानों की आत्महत्याओं को रोकने के लिए सरकारी स्तर पर कई योजनाएं संचालित की जा रही है, बावजूद इसके किसानों की यह त्रासदी थमने का नाम नहीं ले रही है।

हजारों हेक्टेयर की फसलें हुईं बर्बाद

मराठवाड़ा का अधिकांश इलाका गैरसिंचाई अर्थात बंजर है, जहां किसान पूरी तरह प्रकृति पर निर्भर रहते हैं। कभी भारी वर्षा तो कभी सूखा व इस अनिश्चित मौसम ने किसानों की आर्थिक स्थिति बुरी तरह से बिगाड़ दी है। इस साल खरीफ सीजन की शुरुआत में ही बाढ़ के चलते हजारों हेक्टेयर फसलें बर्बाद हुई। कुछ इलाकों में गर्मी में पानी की भारी कमी तो कुछ जगहों पर ओलावृष्टि संग बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी हैं।

नांदेड़ दूसरे स्थान पर

विभागीय आयुक्त कार्यालय के अनुसार, जून से सितंबर के बीच मराठवाड़ा के आठ जिलों में कुल 342 किसानों ने आत्महत्या की है। इनमें सबसे ज्यादा छत्रपति संभाजीनगर में 137, नांदेड़ में 121, धाराशिव में 102, जालना में 54, परभणी में 74, हिंगोली में 46 व लातूर में 60 किसान शामिल है। वर्ष 2024 के दौरान पूरे वर्ष में मराठवाड़ा संभाग में कुल 948 अन्नदाताओं ने मौत को गले लगाया, जिसमें बौड़ जिले में सबसे अधिक 205, नांदेड़ 167 व छत्रपति संभाजीनगर में 151 किसानों ने आत्मघाती कदम उठाया था।

ये भी पढ़ें :-  Sambhajinagar आयुक्त पापलकर ने संभागीय स्तर पर आपदा प्रबंधन की समीक्षा की, 76% पंचनामे पूरे

स्थायी सिंचाई सुविधा की दरकार

मराठवाड़ा के किसान अब भी प्रकृति की मार व आर्थिक तंगी के बीच संघर्ष कर रहे है। विशेषज्ञों का मानना है कि किसानों की आत्महत्या से रथायी सिंचाई सुविधा, फसल बीमा कर समय पर क्रियान्वयन व उचित बाजार भाव की गारंटी जरूरी है।

342 farmers have committed suicide in marathwada in the last 4 months

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 08, 2025 | 10:47 AM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • hindi news
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

Gondia: जालपूर्ति योजना ठप, सालेकसा-आमगांव के 48 गांवों में ‘जल संकट’, पीने के पानी के लिए तरसे लोग

2

Sambhajinagar आयुक्त पापलकर ने संभागीय स्तर पर आपदा प्रबंधन की समीक्षा की, 76% पंचनामे पूरे

3

BMC आर नॉर्थ के खिलाफ मोर्चा, पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने किया विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व

4

सांसद की मौजूदगी में कांग्रेसियों ने पुतला फूंका, Home Minister Amit Shah के इस्तीफे की मांग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.