Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नहीं बढ़ेगा अटल सेतु का टोल, निकाय चुनाव से पहले फडणवीस सरकार ने मुंबईकरों दी राहत

महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले राज्य सरकार ने मुंबईकरों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्ववाली कैबिनेट ने अटल सेतु पर टोल वसूली को मौजूदा दर से ही और एक साल तक के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है...

  • By आकाश मसने
Updated On: Jan 28, 2025 | 09:10 PM

अटल सेतु (सोर्स: साेशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र में जल्द ही निकाय चुनाव होने है ऐसे में सरकार के फैसलों पर सबकी नजर है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को हुई। इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। आज कैबिनेट बैठक में शिवडी-न्हावाशेवा अटल बिहारी वाजपेयी पुल (अटल सेतु) पर टोल वसूली मौजूदा रियायती दर पर ही जारी रहेगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्ववाली कैबिनेट ने अटल सेतु पर पथकर संग्रह (टोल वसूली) को मौजूद दर से ही और एक साल तक के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है।

ऐसा कहा जा रहा है कि निकट भविष्य में राज्य में होने वाले मनपा (निकाय) चुनावों के मद्देनजर फिलहाल सरकार ने अटल सेतु पर टोल वृद्धि के निर्णय को एक साल के लिए ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

जनवरी 2024 में शुरू हुआ था अटल सेतु

मुंबई महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित लगभग 22 किलोमीटर लंबे अटल सेतु पर 13 जनवरी 2024 से सार्वजनिक यातायात जारी है। इससे पहले 4 जनवरी 2024 को कैबिनेट बैठक में अटल सेतु के उपयोग के लिए एमएमआरडीए द्वारा प्रस्तावित दर के 50 प्रतिशत की रियायती दर पर पथकर (कम से कम 250 रुपए) लगाने का निर्णय लिया गया था।

पुरानी दरों पर ही होगी टोल वसूली

इस दर की एक साल बाद समीक्षा करने का भी निर्णय लिया गया था। तदनुसार मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में और एक साल के लिए मौजूदा रियायती दर पर ही पथकर संग्रह को मंजूरी दी गई है। अर्थात अब अटल सेतु पर 31 दिसंबर 2025 तक पुरानी रियायती दरों पर ही टोल वसूली की जाएगी।

महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

टल गया निकाय चुनाव पर फैसला

इधर निकाय चुनाव से संबंधित मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। मंगलवार को इस पर फैसला आने की उम्मीद थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई 25 फरवरी तक के लिए टल गई है। इससे भले ही चुनाव में देरी होने के संकेत मिले हैं लेकिन फिलहाल मनपा चुनाव की संभावनाओं का लाभ मुंबईकरों सहित और राज्य की जनता को मिल गया है।

Atal setu toll will not increase decision taken in cabinet meeting

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 28, 2025 | 09:10 PM

Topics:  

  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

मुंबई की ‘भीड़’ में घिरे KL राहुल! पत्नी आथिया शेट्टी भी थीं साथ, जैसे-तैसे कर छुड़ाई जान- VIDEO

2

Uran Rail Corridor : 5 अतिरिक्त लोकल ट्रेनों का संचालन शुरू, देखिए पूरा Time Table

3

मीरा-भाईंदर में कुएं तो सुधरे, 50 करोड़ खर्च के बाद भी पानी के लिए भटक रहे माशा चा पाड़ा के लोग

4

Mumbai Crime: सूखे नाले में मिली लाश का राज खुला, कचरा बीनने वाला निकला हत्यारा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.