नासिक की 5 आकांक्षी तहसीलों का बदलेगा चेहरा: राज्य सरकार ने स्वीकृत किया ₹25 करोड़ का विशेष फंड
Nashik Government Schools: महाराष्ट्र सरकार ने नासिक की 5 आकांक्षी तहसीलों के विकास के लिए 25 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। प्रत्येक तहसील को 5 करोड़ रुपये का विशेष विकास कोष मिलेगा।
- Written By: अंकिता पटेल
नासिक, जिलाधिकारी आयुष प्रसाद (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Community School Support Initiative: राज्य सरकार ने आकांक्षी तहसील कार्यक्रम के तहत नासिक जिले के 5 तहसीलों को आकांक्षी घोषित किया है। इस योजना के तहत इन तहसीलों के विकास को गति देने के लिए सरकार द्वारा प्रत्येक तालुका के लिए 5 करोड़ रुपये के हिसाब से कुल 25 करोड़ रुपये का विशेष कोष स्वीकृत किया गया है। शासन द्वारा हाल ही में घोषित किए गए आकांक्षी तहसीलों में त्र्यंबकेश्वर, इगतपुरी, सुरगाणा, कलवण और पेठ शामिल हैं।
इस विशेष बजट आवंटन से इन सभी पांचों तहसीलों के सर्वांगीण विकास में तेजी आने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है। सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक मानदंडों पर अन्य क्षेत्रों की तुलना में पिछड़े और लंबे समय से विकास की प्रतीक्षा कर रहे इन आकांक्षी तालुकों का त्वरित एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने यह विशेष बजट उपलब्ध कराया है।
विकास फंड के उपयोग पर दिए कड़े निर्देश
स्वीकृत कुल राशि का 40 प्रतिशत हिस्सा प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा जैसे तीन महत्वपूर्ण घटकों पर खर्च करना अनिवार्य किया गया है। इसके तहत निम्नलिखित प्राथमिकताओं पर कार्य किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
संसद में हंगामे पर अरविंद सावंत का सरकार पर हमला: सदन चलाना सत्ता पक्ष का काम, राम मंदिर मुद्दे पर मांगी बहस
महाराष्ट्र में 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर बैन, मंत्री नितेश राणे ने गोवा के सीएम से मांगी मदद, जानिए नियम
गड़चिरोली में चार दिन की बारिश से तबाही, 56 पशुओं की मौत, 512 मकान प्रभावित होने से लोगों ने मांगें मुआवजे
मराठा आरक्षण पर महायुति की बढ़ी टेंशन! मनोज जरांगे 7 अगस्त से करेंगे राज्य का दौरा, आंदोलन का दिया अल्टीमेटम
स्वास्थ्य व पोषणः माता शिशु देखभाल, कुपोषण मुक्ति, बाल मृत्यु व मातृ मृत्यु दर में कमी लाना तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का सुदृढ़ीकरण, शिक्षा क्षेत्रः ड्रॉपआउट बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में वापस लाना और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का सुधार करना।
अन्य विकास कार्यः पेयजल आपूर्ति, सड़कों का निर्माण, कृषि विकास, डिजिटल सुविधाएं, महिला एवं बाल कल्याण तथा स्थानीय स्तर पर बुनियादी सुविधाओं का उन्नयन।
यह भी पढ़ें:- छतों पर नक्शा पास कराकर फर्जीवाड़ा? नागपुर मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर सख्त, 15 दिनों में मांगी सर्वे रिपोर्ट
राज्य सरकार ने जिले के पांच 66 आकांक्षी तहसीलों के लिए 25 करोड रुपये का कोष मंजूर किया है। इससे इन तहसीलों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। कुल राशि का 40 प्रतिशत हिस्सा स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा जैसे बुनियादी घटकों पर खर्च किया जाएगा,
– नासिक, जिलाधिकारी आयुष प्रसाद
विकास योजना तैयार करने के निर्देश
इन पांचों तहसीलों के सुव्यवस्थित विकास के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इस योजना को तैयार करने की जिम्मेदारी नोडल अधिकारी काश्मिरा संखे को सौंपी गई है। यह प्रारूप सभी संबंधित विभागों और घटकों की सहभागिता से तैयार किया जाएगा। नागरिकों के जीवनस्तर को ऊंचा उठाना, आजीविका के साधनों को सशक्त बनाना और सतत विकास को बढ़ावा देना इस योजना का मुख्य उद्देश्य होगा।
