ढोंगी अशोक खरात के साथ 4 मंत्री, नाना पटोले के दावे से गरमाई राज्य की राजनीति
Nana Patole Allegations: महाराष्ट्र के चर्चित अशोक खरात मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने चार मंत्रियों की कथित संलिप्तता का आरोप लगाया है। जिससे राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Nana Patole allegations (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Ashok Kharat Case: नासिक के कथित ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने राज्य सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए दावा किया है कि इस काले कारनामे में मंत्रिमंडल के चार बड़े मंत्री शामिल हैं। पटोले के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। उन्होंने आशंका जताई है कि खरात के पास दबे राज बाहर न आएं, इसलिए उसकी हत्या भी की जा सकती है।
नाना पटोले ने मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि अशोक खरात मामले में सरकार के चार मंत्रियों की सीधी संलिप्तता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह अमेरिका में एपस्टीन की जेल में मौत हुई थी, वैसी ही आशंका खरात के मामले में भी बनी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे जल्द ही इन चारों मंत्रियों के नामों का खुलासा एक पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को करेंगे। उन्होंने मांग की है कि दोषी पाए जाने पर इन मंत्रियों को तत्काल प्रभाव से मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। पटोले के अनुसार, राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और सत्ता के संरक्षण में ऐसे अपराधी फल-फूल रहे हैं।
रोहित पवार ने भी लगाया गंभीर आरोप
दूसरी ओर, राकां शरदचंद्र पवार पार्टी के विधायक रोहित पवार ने भी इस मामले में विस्फोटक आरोप लगाए हैं। रोहित का दावा है कि खरात प्रकरण से बड़े रसूखदारों के नाम बाहर निकालने के लिए एक बड़ा ‘आर्थिक रॅकेट’ सक्रिय है। करोड़ों रुपयों का लेनदेन कर बड़े नेताओं, अधिकारियों और व्यवसायियों को इस केस से बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांग की है कि वे इन आरोपों की गहन जांच कराएं, क्योंकि अब तक जो सामने आया है वह केवल ‘छोटे मोहरे’ हैं, जबकि ‘बड़े मगरमच्छ’ अभी भी कानून की पहुंच से बाहर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में तीन तलाक का मामला, गर्भपात कराने और प्रताड़ना के आरोप में पति पर मामला दर्ज
चांदवड में लक्जरी बस पलटी, टायर फटने से अनियंत्रित हुई बस, 7 यात्री गंभीर घायल
महाराष्ट्र में हर 5 मिनट में एक अप्राकृतिक मौत; NCRB की रिपोर्ट पर जयंत पाटिल का सरकार पर कड़ा प्रहार
रुपाली चाकणकर से चार घंटे पूछताछ, अशोक खरात प्रकरण में एसआईटी ने की गहन जांच
ये भी पढ़े: नासिक में तीन तलाक का मामला, गर्भपात कराने और प्रताड़ना के आरोप में पति पर मामला दर्ज
16 मामले और रसूखदारों के कनेक्शन
अशोक खरात पर नाशिक, अहिल्यानगर और पुणे समेत विभिन्न जिलों में कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कार्यालय से 58 आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए हैं, जो महिलाओं के यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग की ओर इशारा करते हैं। साल 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राधाकृष्ण विखे पाटिल द्वारा शिवनिका संस्थान में की गई पूजा के बाद खरात काफी चर्चा में आया था। वर्तमान में एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। विपक्ष के इन तीखे आरोपों के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वास्तव में किसी मंत्री का नाम आधिकारिक तौर पर सामने आएगा?
