गणेशोत्सव के पहले ही दिन लालबाग के राजा को चढ़ा करोड़ों का चढ़ावा, दर्शन के लिए लगा भक्तों का तांता
हर साल की तरह इस साल भी मुंबई के मशहूर लालबाग के राजा के दर्शनों के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। गणेशोत्सव के पहले ही दिन यहां भक्तों ने दिल खोलकर दान भी किया। यहां दान पेटी में पहले ही दिन करोड़ों रुपए का चढ़ावा चढ़ा।
- Written By: रीना पंवार
मुंबई के मशहूर लालबाग के राजा
मुंबई : मुंबई समेत पूरे राज्य में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणेशोत्सव को लेकर और हर तरफ हर्षोल्लास का माहौल है। हर साल की तरह इस साल भी मुंबई के मशहूर लालबाग के राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में दर्शनों के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। गणेशोत्सव के पहले ही दिन यहां भक्तों ने दिल खोलकर दान किया। यहां दान पेटी में पहले ही दिन करोड़ों रुपए का चढ़ावा चढ़ा।
गणेशोत्सव के चढ़ावे में इस साल अंबानी परिवार ने लालबाग के राजा को 20 किलो सोने का मुकुट चढ़ावे के तौर पर भेंट किया। इस सोने के मुकुट की कीमत करीब 16 करोड़ बताई जा रही है। लालबाग की दान पेटी में पहले दिन जमा हुए दान की गिनती अभी की जा रही है।
दान में चढ़े सोने-चांदी के आभूषण
जानकारी के मुताबिक सबसे पहले दान पेटी में मौजूद नकदी की गिनती की जाएगी। उसके बाद भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने और चांदी के आभूषणों की गिनती की जाएगी। हर साल की तरह इस साल भी गणेश भक्तों ने गणेशोत्सव के पहले ही दिन लालबाग मंडल की दानपेटी में करोड़ों रुपए का दान दिया। इसमें नकदी, सोने और चांदी के सिक्के भी शामिल हैं। इसके अलावा दान में सोने और चांदी की मूर्तियां, सोने-चांदी के हार और विदेशी नोट भी शामिल हैं। राजनीतिक और मनोरंजन जगत से जुड़ी हस्तियों के अलावा लाखों श्रद्धालु हर साल गणेशोत्सव के मौके पर लालबाग के राजा के चरणों में शीश झुकाने आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
बीएमसी मुख्यालय की कैंटीन में छाछ के गिलास में मिली मक्खी! FDA का बड़ा एक्शन, कैंटीन सील
मोदी बोले- आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा, NEET पेपर लीक मामले में संजीव कुमार को CBI से मिल गई क्लीन चिट
आंदोलन में वापस दिखा तो 50 ग्राम ड्रग्स डाल दूंगा जेब में फिर सड़ोगे जेल में, मुंबई पुलिस का चौंकाने वाल वीडियो
यह भी पढ़ें- हजारों महिलाओं के अथर्वशीर्ष पाठ से गूंज उठा दगडूशेठ गणपति परिसर, इंडिया स्टार वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज
विश्वभर में प्रसिद्ध हैं लालबाग के राजा
लालबाग के राजा मुंबई के सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध गणेश पंडालों में से एक हैं। यह सेंट्रल मुंबई के लालबाग बाजार के पास स्थित है जिसके नाम पर लालबाग के राजा का नाम पड़ा है। हर साल दस दिन तक चलने वाले गणेशोत्सव के पावन अवसर पर इस पंडाल में भगवान गणेश के जन्मोत्सव को बहुत ही भव्य रूप में मनाया जाता है। इस दौरान लाल बाग का नजारा देखने लायक होता है। इस मौके पर यहां हर आम से लेकर खास व्यक्ति बप्पा के दर्शनों के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आते हैं। लालबाग के राजा भक्तों की हर इच्छा को पूरी करने वाले माने जाते हैं। इस कारण से इन्हें मन्नत का राजा भी कहा जाता है। यही कारण है कि राज्य ही नहीं बल्कि देश-विदेश में भी लालबाग के राजा बहुत प्रसिद्ध हैं।
