Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दो दिन की बारिश ने पूरा किया अनुशेष, अमरावती जिले में 98.2 मिमी बारिश दर्ज, बुआई ने पकड़ी रफ्तार

Amravati Kharif Sowing: अमरावती जिले में मानसून सक्रिय होने के बाद पिछले 48 घंटों में जोरदार बारिश दर्ज की गई। 25 जून तक जिले में 98।2 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य वर्षा का 80.9 प्रतिशत है।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 25, 2026 | 08:02 PM

Kharif Sowing श्सो(र्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amravati Monsoon: अमरावती जिले में 22 जून तक काफी कम मात्रा में यानि 31 मिमी बारिश दर्ज की गई। लेकिन मानसूनके दाखिल होते ही दो दिनों में बारिश ने अपना अनुशेष पूरा किया है। 25 जून की सुबह तक जिले में 98.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। पिछले 48 घंटों में जिले के कई हिस्सों में जोरदार बारिश दर्ज की गई है। विशेष रूप से अंजनगांव सुर्जी और दर्यापुर तहसीलों में मूसलाधार बारिश हुई है, जिससे खरीफ की फसलों की बुआई ने रफ्तार पकड़ी है।

जिले में जून महीने का कुल सामान्य औसत 121.4 मिमी है। जिले में अब तक कुल 98।2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य का 80.9 है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में केवल 75.1 मिमी 61.9 बारिश हुई थी। इस लिहाज से इस साल जून महीने में मानसून की स्थिति पिछले वर्ष की तुलना में काफी संतोषजनक और बेहतर है।

सामान्य वर्षा के 80 प्रतिशत से अधिक रिकॉर्ड

फिलहाल वरुड़ और धामनगांव जैसी तहसीलों में पिछले 24 घंटों में सूखा रहा, लेकिन नांदगांव खंडेश्वर जैसी तहसीलें पहले ही अपने कोटे की 124.3 बारिश दर्ज कर चुकी हैं। जिले के कृषि विभाग ने किसानों को जमीन में पर्याप्त नमी देखकर ही बुआई के काम में तेजी लाने की सलाह दी है।

सम्बंधित ख़बरें

Yavatmal News: पुसद नगर परिषद में पगडंडी सड़क पर कब्जे का आरोप, आनंदाशिष नगर लेआउट की मंजूरी रद्द करने की मांग

प्रताप सरनाईक का ऐलान; महाराष्ट्र में अवैध यात्री परिवहन के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, चलेंगी 8,300 नई बसें

अकोला में 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक निबंधक गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

गोंदिया में 20,907 किसानों की कर्ज माफी सूची पोर्टल पर अपलोड, जल्द खातों में आएगी राशि

अंजनगांव और दर्यापुर में सबसे भारी बारिश

पिछले 24 घंटों के भीतर जिले में सबसे ज्यादा बारिश अंजनगांव सुर्जी तहसील में 56।2 मिमी दर्ज की गई है । इस भारी बारिश के साथ ही अंजनगांव ने जून महीने के अपने सामान्य कोटे 90 मिमी को पार करते हुए 123.8 111.5 मिमी प्रोग्रेसिव बारिश दर्ज कर ली है। दूसरे नंबर पर दर्यापुर तहसील रही, जहां 45।1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। दर्यापुर भी जून के सामान्य औसत के मुकाबले 103.7 कोटा पूरा कर चुका है।

ये भी पढ़े:

वर्ष 2025 और 2026 की जून 25 तक हुई बारिश के आंकड़े

तहसील वर्ष 2026 बारिश (मिमी) वर्ष 2025 बारिश (मिमी)
धारणी 110.1 47.5
चिखलदरा 79.6 113.7
अमरावती 110.8 86.3
भातकुली 66.6 48.0
नांदगांव खंडेश्वर 154.5 63.3
चांदुर रेलवे 86.4 71.3
तिवसा 61.6 63.6
मोर्शी 108.8 46.3
वरुड 86.2 90.9
दर्यापुर 93.5 89.1
अंजनगांव सुर्जी 111.5 98.9
अचलपुर 74.7 96.1
चांदुर बाजार 94.1 76.5
धामणगांव रेलवे 103.3 56.3

Amravati rainfall update kharif sowing monsoon progress

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 07:45 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra News
  • monsoon alert
  • Vidarbha Farmers

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.