- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sulabha Khodke Got The Reward For Cross Voting Ajit Pawar Gave Mlc Ticket To Her Husband Sanjay Khodke
सुलभा खोडके को मिला क्रॉस वोटिंग करने का इनाम! अजित पवार ने पति संजय को दिया MLC का टिकट, यहां समझिए पूरी कहानी
- Written By: आकाश मसने
अजित पवार ने 27 मार्च को होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए विधायक सुलभा खोडके के पति संजय खोडके को अपनी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। संजय के नाम की घोषणा के बाद राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म है।

सुलभा खोडके, अजित पवार व संजय खोडके (डिजाइन फोटो)
मुंबई: वर्ष 2024 के जुलाई महीने में हुए विधान परिषद में क्रॉस वोटिंग करने वाली कांग्रेस की तत्कालीन विधायक सुलभा खोडके को उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने एक और बड़ा इनाम दिया है। अजित ने अपनी पार्टी की विधायक सुलभा खोडके के पति संजय खोडके को 27 मार्च को होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।
सोमवार को संजय खोडके ने अपना नामांकन अर्ज दाखिल किया और इसी के साथ संजय खोडके का विधायक बनना भी तय हो गया है। क्योंकि विरोध में किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दायर नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी से प्रवीण दटके, रमेश कराड व गोपीचंद पडलकर तथा शिवसेना से आमशा पाडवी व अजित पवार की एनसीपी से राजेश विटेकर चुनाव जीतने में सफल हुए थे। ये सभी लोग इससे पहले विधान परिषद के सदस्य थे।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
नागपुर में ग्राम विकास पुरस्कार-2026 का वितरण, CM फडणवीस रहे मौजूद; 9 ग्राम पंचायतों को मिला सम्मान
हिंगोली में संतोष बांगर का बड़ा बयान, ‘बूढ़े मंत्रियों को घर भेजो, नए नेताओं को मौका दो’
राकां में बढ़ी अंदरूनी खींचतान? पार्थ पवार-छगन भुजबल विवाद की चर्चाओं से सियासी हलचल
विधानसभा में इन्हें मिली जीत की वजह से रिक्त हुई विधान परिषद की 5 सीटों पर 27 मार्च को चुनाव होने हैं। मौजूदा विधायकों के संख्या बल के हिसाब से विधान परिषद की उपरोक्त पांच में से 3 सीटों पर बीजेपी के तो वहीं एक-एक सीट पर शिवसेना और एनसीपी के उम्मीदवारों की जीत तय है।
पांचों उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
विधान परिषद चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन दर्ज करने का आखिरी दिन था। बीजेपी ने अपने तीन उम्मीदवारों संदीप जोशी, संजय केणेकर, दादाराव केचे के नाम की घोषणा रविवार को ही कर दी थी। तो वहीं शिवसेना शिंदे गुट ने सोमवार को चंद्रकांत सूर्यवंशी को तथा अजित पवार की पार्टी ने संजय खोडके को अपना उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया।
इसी के साथ इन पांचों उम्मीदवारों ने सोमवार को अपना नामांकन भी भर दिया। खोडके के नामांकन भरने के दौरान डीसीएम अजित पवार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुनील तटकरे, वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री छगन भुजबल, पूर्व मंत्री दिलीप वलसे पाटिल और पूर्व मंत्री अनिल भाईदास पाटिल सहित पार्टी के कई विधायक भी उपस्थित रहे।
विधायक सुलभा ने की थी अजित पवार की मदद
संजय खोडके को उम्मीदवारी दिए जाने के बारे में कहा जा रहा है कि अजित पवार ने एक तरफ संजय खोडके की पत्नी द्वारा अतीत में की गई मदद का हिसाब सूद सहित वापस किया है। तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने संजय के लंबे अनुभव का लाभ उठाने का दांव भी खेला है।
विधान परिषद के लिए हुए पिछले चुनाव में खोडके ने की थी क्रॉस वोटिंग
लोकसभा चुनाव 2024 में अजित की एनसीपी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। उसके बाद जुलाई महीने में हुए विधान परिषद की 11 सीटों के लिए हुए चुनाव हुए थे। संख्या बल के हिसाब से सत्तारूढ़ महायुति के 8 तथा विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (MVA) में शिवसेना (यूबीटी) से एक तथा कांग्रेस के एक उम्मीदवार की जीत तय थी। जबकि 11वीं सीट पर रस्साकशी थी।
शेतकरी कामगार पक्ष (शेकाप) के जयंत पाटिल अपने निजी संबंधों एवं मविआ खासकर एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के भरोसे मैदान में उतरे थे। लेकिन मतदान के दौरान कांग्रेस के सात विधायकों पर क्रॉस वोटिंग के आरोप लगे थे। जिनमें सुलभा खोडके भी शामिल थीं।
कांग्रेस ने सुलभा खोडके को किया था पार्टी से निष्कासित
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने सुलभा खोडके को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। लेकिन अजित पवार ने उन्हें अपनी पार्टी एनसीपी से अमरावती विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था और वह चुनाव जीत गई थीं।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
जबकि खुद संजय खोड़के वर्ष 1981 से प्रशासकीय, सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन का अनुभव ले रहे हैं। वह उप मंत्री राजेंद्र गोडे, पूर्व राज्यमंत्री माणिकराव ठाकरे, शरद तसरे, छगन भुजबल, विजय सिंह मोहिते पाटिल, दिवंगत गृहमंत्री आरआर पाटिल के साथ लंबे समय तक काम कर चुके हैं।
Sulabha khodke got the reward for cross voting ajit pawar gave mlc ticket to her husband sanjay khodke
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फोर्स बुलाकर खाली कराएं, हम नहीं हटेंगे! सरकारी बंगले पर राबड़ी देवी का सम्राट चौधरी सरकार को खुला चैलेंज
May 30, 2026 | 02:29 PMCUET परीक्षा में तकनीकी खराबी के बाद NTA ने मांगी माफी, जारी किया नया शेड्यूल, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
May 30, 2026 | 02:28 PMयवतमाल में पहली बार ‘फार्मर ग्रुप लीग’, किसानों के लिए अनोखी प्रतियोगिता; विजेताओं को मिलेगा अध्ययन दौरा
May 30, 2026 | 02:25 PMNEET paper leak: नांदेड़ में सीबीआई की बड़ी छापेमारी, दो छात्रों से घंटों पूछताछ; कोचिंग नेटवर्क खंगाल रही टीम
May 30, 2026 | 02:25 PMगोबर से गैस, गैस से भोजन: डिंडौरी में बिहारी लाल साहू ने पेश की आत्मनिर्भर खेती की मिसाल
May 30, 2026 | 02:22 PMकुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े अपने ही बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है सीएम की गद्दी की लड़ाई
May 30, 2026 | 02:14 PMमध्य प्रदेश के 1.5 लाख अध्यापकों को भी देनी होगी TET परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों में हड़कंप
May 30, 2026 | 02:11 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














