धुले में वोटर लिस्ट का सबसे बड़ा अभियान, 18.52 लाख मतदाताओं का होगा डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन

Dhule News: चुनाव आयोग महाराष्ट्र के धुले में 18.52 लाख मतदाताओं का घर-घर सत्यापन करेगा। डुप्लीकेट और गलत रिकॉर्ड हटाने के लिए 1,752 बीएलओ डोर-टू-डोर सर्वे अभियान चलाएंगे।
Dhule Voter List Verification
वोटर लिस्ट (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dhule Voter List Verification: धुले जिले में अब मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाने के लिए बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग ने ‘विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान’ के तहत जिले के 18 लाख 52 हजार 548 मतदाताओं के रिकॉर्ड की व्यक्तिगत जांच का फैसला लिया है। इस अभियान के जरिए फर्जी, डुप्लीकेट और मृत मतदाताओं के नाम हटाने के साथ-साथ वोटरों की जानकारी अपडेट की जाएगी। जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भाग्यश्री विस्पुते ने बताया कि यह विशेष अभियान जून से अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा।

 1,752 बीएलओ अधिकारी करेंगे जांच

पिछले कई वर्षों से केवल सीमित पुनरीक्षण अभियान चलाए जा रहे थे, लेकिन तेजी से बढ़ते शहरीकरण, पलायन और गलत प्रविष्टियों के कारण मतदाता सूचियों में भारी गड़बड़ियां सामने आई हैं। इसी को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार व्यापक स्तर पर घर-घर जाकर सत्यापन कराने का फैसला लिया है। इसके लिए जिले में 1,752 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की नियुक्ति की गई है। ये अधिकारी 30 जून से 29 जुलाई तक हर घर पहुंचकर मतदाताओं की जानकारी की जांच करेंगे, आवेदन पत्र वितरित करेंगे और अपडेटेड जानकारी एकत्र करेंगे। इस दौरान 2002-04 के पुराने रिकॉर्ड का भी मिलान किया जाएगा।

डिजिटल माध्यम से होगी वेरीफिकेशन

अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने डिजिटल सुविधा भी शुरू की है। यदि किसी घर में निरीक्षण के दौरान लोग मौजूद नहीं मिलते हैं, तो बीएलओ वहां तीन बार दोबारा जाएंगे। इसके बाद भी संपर्क नहीं होने पर मतदाता ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे। मतदाता सेवा पोर्टल पर भी अपनी जानकारी जांचने और सुधार करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और सही जानकारी देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहयोग करें। मतदाताओ की डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन से डिजिटल माध्यम का उपयोग बनाएगा अभियान को आसान।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com