सेंधमारी करने वाले गिरोह के 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की रकम से खरीदा था नया ट्रैक्टर, एलसीबी की कार्रवाई
अमरावती में घरफोड़ी करने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, चोरी की रकम से नया ट्रैक्टर खरीदा था। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
Amravati LCB : ग्रामीण पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेंधमारी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है.पुलिस ने इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके तीन साथी फिलहाल फरार हैं. पकड़े गए आरोपियों ने चोरी की रकम से एक नया ट्रैक्टर खरीदा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी में सागर रतन पवार 45, शिवाजी नगर, चांदुर रेलवे व रोहन चंदन पवार 19, तरोडा है.
पुलिस फरार आरोपी ऋषि चंदन पवार 20, रुतेश मनीचरण भोसले व दुर्नेसिंग पवार तीनों तरोडा निवासी की तलाश कर रहे है. फोटो चोरलाखों की चोरी से मचा था हड़कंप9 अप्रैल को चांदुर रेलवे निवासी अशोक गोमाजी पवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वे बाहर गए थे और परिवार के सदस्य सो रहे थे, तब चोरों ने घर के पिछले दरवाजे का कुंडा तोड़कर भीतर प्रवेश किया.
चोरों ने अलमारी से ५ लाख १५ हजार रुपये नकद और भारी मात्रा में सोनेचांदी के आभूषणों सहित कुल ७ लाख ७६ हजार रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया था. गुप्त सूचना पर बिछाया गया जालस्थानीय अपराध शाखा की टीम इस मामले की समानांतर जांच कर रही थी.
सम्बंधित ख़बरें
ट्रक की टक्कर से ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला,भंडारा महावितरण को 7.10 लाख का नुकसान
अमरावती शहर के मध्य प्रसाधन गृह का अभाव, महापौर और मनपा प्रशासन प्रत्यक्ष मुआयना करें
मनरेगा मजूरी को लेकर मजदूरों में निराशा, 312 रुपये में कैसे चलेगा घर सरकार से तीखा सवाल
ग्रापं अधिकारियों का बेमियादी कामबंद आंदोलन, 300 से अधिक ग्रापं अधिकारी हुए शामिल
जांच के दौरान 21 अप्रैल को पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति चांदुर रेलवे इलाके में देखे गए हैं. पुलिस ने तत्काल जाल बिछाकर सागर रतन पवार और रोहन चंदन पवार को हिरासत में लिया. शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने साथी ऋषि पवार, रुतेश भोसले और दुर्नेसिंग पवार के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली.
चोरी के पैसों से खरीदा ट्रैक्टरआरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी के बाद मिली नकद राशि से उन्होंने अपनी सुखसुविधा के लिए स्वराज कंपनी का एक नया ट्रैक्टर खरीदा था. बाकी रकम उन्होंने आपस में बांट ली थी. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर स्वराज ट्रैक्टर कीमत 7 लाख 50 हजार रुपए, नकद 1 लाख 20 हजार रुपए, बाइक कीमत 50 हजार रुपए अन्य चोरी की नकदी 10 हजार रुपए का माल जब्त किया.
पुलिस अब फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है. नांदगांव खंडेश्वर की वारदात भी कबूलीपूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि इस गिरोह ने नांदगांव खंडेश्वर के शिवनी रसुल्लापुर क्षेत्र में भी एक घर का ताला तोड़ा था. इस प्रकार पुलिस ने चांदुर रेलवे और नांदगांव खंडेश्वर की दो बड़ी चोरियों का खुलासा किया है. गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी हैं और उन पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं.
