अमरावती शहर के मध्य प्रसाधन गृह का अभाव, महापौर और मनपा प्रशासन प्रत्यक्ष मुआयना करें
अमरावती में जयस्तंभ चौक पर प्रसाधन गृह की कमी से नागरिकों में रोष। महापौर और मनपा प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग।
Amravati News: अमरावती शहर के मध्य जयस्तंभ चौक राजकमल चौकजवाहर रोड पूरी तरह से व्यस्ततम व्यापारिक परिसर है. यहां जिस तरह पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं, इस तरह सर्वाधिक महत्वपूर्ण मनुष्य के मूलभूत आवश्यक महिला पुरुष के लिए प्रसाधन गृह की कोई सुविधा नहीं.
नेहरू मैदान के समीप एक में सुलभ शौचालय शुरू था, उसे बंद करवा दिया. यह समस्या को लेकर इस पूरे क्षेत्र के व्यापारी, नागरिक, बाहर गांव से आने वाले प्रवासियों के लिए प्रसाधन की कोई सुविधा नहीं होने से प्रशासन पर नागरिकों का रोष है. बंद पड़ा सुलभ प्रसाधन गृहएक तरफ मनपा प्रशासन इस बात से पूरी तरह अवगत है कि शहर में महिला पुरुषों के लिए प्रसाधन गृह की कोई सुविधा नहीं.
वहीं शहर के मध्य स्थित कई वर्षों से सुचारू रूप से कार्यरत सुलभ शौचालय को बंद करके रखा है. वहीं पर महापौर द्वारा मालटेकड़ी पर मॉर्निंग वॉक को जाने वालों के लिए कोई सुविधा न होने साइंसकौर मैदान में सुलभ शौचालय का निर्माण करने की मांग कर रहे हैं. इसको लेकर नागरिकों में आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है. विशेष इसी परिसर में महापौर श्री चंद तेजवानी की दुकान भी है.
सम्बंधित ख़बरें
ट्रक की टक्कर से ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला,भंडारा महावितरण को 7.10 लाख का नुकसान
मनरेगा मजूरी को लेकर मजदूरों में निराशा, 312 रुपये में कैसे चलेगा घर सरकार से तीखा सवाल
ग्रापं अधिकारियों का बेमियादी कामबंद आंदोलन, 300 से अधिक ग्रापं अधिकारी हुए शामिल
डव्वा बस स्टॉप पर एसटी समय सारणी न होने से यात्रियों को परेशानी
शहर के मध्य नागरिकों की सुविधा के लिए तत्कालीन पालक मंत्री जगदीश गुप्ता के हस्ते इसका लोकार्पण किया गया था. विशेष जयस्तंभ चौक क्षेत्र में तखतमल इस्टेट, गांधी मार्केट, सामरा काम्प्लेक्स, मनपा का प्रियदर्शनी मार्केट, वाणी मार्केट, दवा बाजार, पटेल मार्केट, सिटी कोतवाली जैसे व्यापारिक बाजार पेठ है. यहां प्रमुखता से कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल तथा दवा होलसेल मार्केट हैं.
यहां पर शहर के अलावा बाहर गांव से भी बड़ी संख्या में नागरिक माल खरीदने आते हैं. इन मार्केटों में उपयुक्त प्रसाधन गृह की कोई सुविधा नहीं है. इससे विशेष कर महिलाओं के लिए काफी शर्मनाक स्थिति बनी रहती है. नेहरू मैदान बना डंपिंग यार्डइसके चलते जयस्तंभ चौक के समीप नेहरू मैदान में खुलें क्षेत्र को नागरिकों ने प्रसाधन के तौर पर उपयोग किया जा रहा है.
इसके अलावा आसपास के नागरिकों तथा धूमंतोओ ने इस मैदान को डंपिंग यार्ड बनाकर रख दिया है. यह सब मनपा से कुछ ही दूरी पर स्थित हों रहा है. महापौर तथा मनपा प्रशासन से नागरिकों की मांग है कि वह प्रत्यक्ष इस क्षेत्र का दौरा कर वस्तु स्थिति से अवगत हो तथा बंद पड़े सुलभ प्रसाधन गृह को तत्काल शुरू करें.
