Jalgaon Peace Builders Forum conference ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Jalgaon Peace Builders Forum conference: जलगांव अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को गांधी तीर्थ स्थित कस्तूरबा सभागार में ‘पीस बिल्डर्स फोरम’ नामक राष्ट्रीय कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ।
गांधी रिसर्च फाउंडेशन और एकता परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देशभर से शांति कार्यकर्ता जुटे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण से हुई।
कला के माध्यम से आदिशक्ति का नमन: महिला दिवस की थीम को समर्पित करते हुए कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। डॉ. अपणों भट-कासार के निर्देशन में प्रभाकर कला संगीत अकादमी की छात्राओं ने मनमोहक कथक नृत्य प्रस्तुत किया, ‘वंदेमातरम’ से शुरू हुई प्रस्तुति में देवी स्तुति के जरिए नारी शक्ति को नमन किया गया।
वहीं, कृष्ण भजनों ने दर्शकों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। श्रेया अग्रवाल, तेजस्विनी क्षीरसागर, संस्कृति गवळे सहित कई कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
एकता परिषद की जिल कारखैरिस ने जोर दिया कि शोध, संवाद और प्रशिक्षण ही वे माध्यम हैं जिनसे समाज में न्यायपूर्ण परिवर्तन लाया जा सकता है।
डॉ. गीता धरमपाल ने फाउंडेशन के कार्यों की जानकारी देते हुए महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया।
समारोह के दौरान 2016 में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला परिषद की एक विशेष डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई, जिसने अतीत के संघर्षों और सफलताओं की याद ताजा कर दी।
यह भी पढ़ें:-जलगांव में अतिक्रमण हटाने के बाद ट्रैफिक समस्या, टावर चौक-नेहरू चौक मार्ग पर जाम की बढ़ी परेशानी
आयोजनः पीस बिल्डर्स फोरम (राष्ट्रीय सम्मेलन)।
सहभागी: 14 राज्यों के प्रतिनिधि।
सहयोग: गांधी रिसर्च फाउंडेशन एवं एकता परिषद।
मुख्य संदेशः गांधीवादी विचारों से सामाजिक परिवर्तन और शांति।