अमरावती शिक्षक चुनाव में शिंदे सेना के किरण सरनाईक फिर बने MLC, कांग्रेस उम्मीदवार को दी करारी शिकस्त

Amravati Teachers Constituency Result: अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिंदे सेना के किरण सरनाईक ने दूसरी वरीयता के वोटों में 16,663 मत हासिल कर कांग्रेस की अदिति पोहरे को हराया।
Amravati MLC Election Result
किरण सरनाईकसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • शिंदे सेना समर्थित महायुति उम्मीदवार किरण सरनाईक ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव जीता।

  • सरनाईक को 16,663 मत मिले और उन्होंने निर्धारित कोटा पार किया।

  • कांग्रेस प्रत्याशी अदिति पोहरे 8,636 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

  • पहली वरीयता के मतों से कोटा पूरा नहीं होने पर दूसरी वरीयता के मत गिने गए।

  • अमरावती विभाग के पांच जिलों में कुल 35,810 मतदाता पंजीकृत थे।

Amravati MLC Election Result: अमरावती विधान परिषद के अमरावती विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शिंद सेना से महायुति के उम्मीदवार किरण सरनाईक ने जीत दर्ज की।

24 घंटे से अधिक समय तक चली मतगणना के बाद बुधवार शाम 5 बजे उन्हें विजयी घोषित किया गया। अंतिम मतगणना में सरनाईक को 16,663 मत मिले। उन्होंने जीत के लिए निर्धारित 16,134 मतों का कोटा पार कर लिया। वहीं, कांग्रेस की उम्मीदवार अदिति पोहरे को 8,636 मत प्राप्त हुए।

पहली वरीयता के मतों की गिनती में कोई भी उम्मीदवार निर्धारित कोटा हासिल नहीं कर सका था। इसके चलते दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू की गई। इससे चुनाव परिणाम को लेकर उत्सुकता बनी रही।

दूसरे नंबर पर अदिति पोहरे

23वें चरण की मतगणना के बाद किरण सरनाईक को 13,661, अदिति पोहरे को 7,566 और पूर्व विधायक श्रीकांत देशपांडे को 7,017 मत मिले थे। इस चरण में सरनाईक बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन जीत के लिए आवश्यक कोटा पूरा होना बाकी था।

वहीं 23वें राऊंड में देशपांडे इस दौड़ में बाहर हो गये। इसी तरह अंतिम चरण की 24वें फेरी में सरनाईक ने निर्धारित कोटा पार करते हुए जीत सुनिश्चित की।

उन्होंने अंतिम फेरी में 16,663 मत प्राप्त किए तथा अदिति ऋषिकेश पोहरे को 8,636 वोट मिले वे चुनाव में दूसरे नंबर पर रही। इसके बाद सरनाईक दोबारा शिक्षकों के अगले विधायक बने।

आतिशबाजी कर मनाया जश्न

सरनाईक की जीत की खबर मिलते ही विद्यापीठ रोड स्थित लोकशाही भवन परिसर में उनके समर्थकों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। युवा स्वाभिमान के कार्यकर्ताओं सहित शिंद सेना के पदाधिकारियों ने सरनाईक को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।

इस बीच दिवाली के पूर्व ही शिंदे सेना ने जमकर गुलाल से होली खेली। बियानी चौक रोड पर जमकर आतिशबाजी भी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई।

अमरावती में महायुति की जीत अमरावती विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से महावृत्ति के उम्मीदवार और मौजूदा विधायक किरण सरनाईक ने लगातार दूसरी बार शानदार जीत दर्ज कर विधान परिषद में अपनी सीट बरकरार रखी है। इसके पूर्व 2020 में वे निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़कर शिक्षक विधायक बने थे। इस चार वे शिंदे सेना में प्रवेश कर पार्टी उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में थे।

Amravati MLC Election Result
RSS के गढ़ नागपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस की जीत से मिटा जीरो का कलंक

इस तरह रहा वोटों का गणित

किरण सरनाईक ने दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती के बाद कांग्रेस उम्मीदवार अदिति पोहरे को 3052 वोटों के अंतर से पराजित किया।

चुनाव में किरण सरनाईक को कुल 16,663 बोट मिले, जबकि कांग्रेस की अदिति पोहरे को 8,636 वोटों पर संतोष करना पड़ा। वहीं, तीसरी स्थान पर रहे डॉ। श्रीकांत देशपांडे को 4021 वोट मिले।

क्षेत्रीय विस्तार और मतदाता

अमरावती विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत अमरावती, अकोला, बुलढाना, वाशिम और यवतमाल जिले शामिल हैं। इन पांची जिलों में कुल 35,810 मतदाता थे। इसमें 24,732 पुरुष और 11,078 महिला शिक्षक वोटर शामिल थे।

23 अक्टूबर को हुए मतदान में कुल 35।810 शिक्षक मतदाता में से 33,034 मतदाताओं ने वोटिंग किया था।

दिग्गजों के बीच बहुकोणीय मुकाबला

सरनाईक के सामने कांग्रेस की अदिति पोहरे, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के डॉ। लहाने, शिंदे गुट के बागी उम्मीदवार डॉ. श्रीकांत देशपांडे और भाजपा को बागी उम्मीदवार संगीता शिंदे सहित कई उम्मीदवारों की चुनौती थी। इस बहुकोणीय मुकाबले में राजनीतिक दलों के साथ-साथ विभिन्न शिक्षक संगठनों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com