Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 17 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती में शिवधारा झूलेलाल चालीहा अनुष्ठान का शुभारंभ, 25 अगस्त तक होंगे धार्मिक आयोजन

Jhulelal Chaliha Festival: अमरावती के शिवधारा आश्रम में सिंधी समाज के आस्था पर्व शिवधारा झूलेलाल चालीहा अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। 40 दिवसीय धार्मिक आयोजन 25 अगस्त तक चलेगा।

  • Author By Anuj Sahu | published By आंचल लोखंडे |
Updated On: Jul 17, 2026 | 07:50 PM

शिवधारा झूलेलाल चालीहा (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amravati Religious Event: सिंधी समाज के आस्था पर्व शिवधारा झूलेलाल चालीहा का शुभारंभ गुरुवार 16 जुलाई से श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ. 40 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 25 अगस्त तक चलेगा। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजनअर्चन कर अनुष्ठान में सहभागिता की. पूज्य शिवधारा आश्रम, सिंधु नगर में शिव महापुराण, श्रीरामायण, श्रीमद्भागवत महापुराण, श्रीगुरु ग्रंथ साहिब एवं शिवधारा अमृत ग्रंथ का पाठ प्रारंभ हुआ।

साथ ही अखंड ॐ नमः शिवाय जप भी शुरू किया गया, जो पूरे अनुष्ठान काल तक निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर परम पूज्य संत डॉ. संतोष देव महाराज ने कहा कि यह अनुष्ठान आत्मिक साधना, सेवा और प्रभु भक्ति का श्रेष्ठ अवसर है।

श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू हुआ शिवधारा झूलेलाल चालीहा

उन्होंने श्रद्धालुओं से सात्विक जीवनशैली अपनाने, साधना, सत्संग और सेवा से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक नियमों का पालन करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि यह परंपरा 1008 सद्गुरु स्वामी शिवभजन महाराज की प्रेरणा से निरंतर चली आ रही है।

सम्बंधित ख़बरें

ALEMAI ने शुरू की एल्युमिनियम भारत-2026 पहल, गांधीनगर में होगी देश की पहली एल्युमिनियम प्रदर्शनी

Sawan 2026: सावन में इस विशेष फूल से खुलेगा आपकी किस्मत का द्वार! भोलेनाथ की बरसेगी कृपा

पश्चिम रेलवे द्वारा फ्रंट लाइन स्‍टाफ के लिए मनस्विन पहल, तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य को मिलेगा बढ़ावा

सोनम जी देश को आपकी जरूरत है, अनशन छोड़ दीजिए…जंतर-मंतर पर सुप्रिया सुले की भावुक अपील, दिया ये बड़ा आश्वासन

ये भी पढ़े: छत्रपति संभाजीनगर में DCP दफ्तर के PSI पर दुष्कर्म का केस, शिक्षिका को कार से फेंका; महकमे में मचा हड़कंप

40 दिनों तक चलेगा अनुष्ठान

प्रतिदिन सुबह 8.30 से 10.30 बजे तक पूज्य शिवधारा आश्रम, सिंधु नगर तथा रात्रि 9.30 से 11.30 बजे तक नानकानी धर्मशाला, रामपुरी में पूजा, पाठ, जप एवं सत्संग का आयोजन होगा। शिवधारा समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इन धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Shivdhara jhulelal chaliha ritual begins in amravati religious events will continue till august 25

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2026 | 02:34 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra News
  • Religion News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.